मोदी व शाह का नाम लिए बिना यशवंत सिन्हा ने किया हमला, कहा-"सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गिरोह में BJP को दो लोग दुर्योधन व दु:शासन हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 28, 2019 06:45 PM2019-12-28T18:45:14+5:302019-12-28T18:45:37+5:30

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली बयान पर जवाब देते हुए कहा, "भारत में सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गिरोह में केवल दो लोग हैं।

The most dangerous tukde tukde gang in India consists of only two people, Duryodhan and Dusshashan. They are both in BJP. Beware of them. | मोदी व शाह का नाम लिए बिना यशवंत सिन्हा ने किया हमला, कहा-"सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गिरोह में BJP को दो लोग दुर्योधन व दु:शासन हैं"

मोदी व शाह का नाम लिए बिना यशवंत सिन्हा ने किया हमला, कहा-"देश के सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गिरोह में BJP को दो लोग दुर्योधन व दु:शासन हैं"

Highlightsअमित शाह ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग को सजा देने’’ का वक्त आ गया है।ईस्ट दिल्ली हब की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने नाम लिए बगैर मोदी व शाह की जोड़ी पर कटाक्ष किया है।  केंद्रीय मंत्री अमित शाह के टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली बयान पर जवाब देते हुए कहा, "भारत में सबसे खतरनाक टुकड़े-टुकड़े गिरोह में केवल दो लोग हैं, दुर्योधन और दु:शासन। वे दोनों भाजपा में हैं। उनसे सावधान रहें।"

बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह कर राष्ट्रीय राजधानी का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग को सजा देने’’ का वक्त आ गया है। ईस्ट दिल्ली हब की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था।

गौरतलब है कि राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने शाह के आरोपों को खारिज कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने सीएए के विरोध में हाल ही में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस नीत विपक्ष ने (अब कानून, सीएए बन चुके) नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) पर भ्रम फैलाया। उसकी वजह से दिल्ली के लोग सड़कों पर उतरे और लंबे समय बाद दिल्ली का शांतिपूर्ण माहौल खराब हुआ।’’
 

English summary :
The most dangerous tukde tukde gang in India consists of only two people, Duryodhan and Dusshashan. They are both in BJP. Beware of them.


Web Title: The most dangerous tukde tukde gang in India consists of only two people, Duryodhan and Dusshashan. They are both in BJP. Beware of them.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे