लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने सीएम से पूछा, "अपाना खुसी ता...(सर, आप खुश हैं)", पटनायक ने कहा, "मू बहुत खुसी" (मैं बहुत खुश हूं)

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 14:31 IST

पटनायक का एक वाक्य का यह बयान राज्य में चुनावी सभाओं के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था। वहीं, जैसे ही पटनायक विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सदन में आए तो राज्य सरकार के खिलाफ अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के लिये मशहूर बाहिनीपति ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या आप खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक और पटनायक के बीच इस संक्षिप्त संवाद से सदन में ठहाके लगने शुरू हो गए। "मैंने मुख्यमंत्री से इसलिये सवाल पूछा क्योंकि मैंने उन्हें प्रफ्फुलित नहीं पाया। मेरा कोई और इरादा नहीं था।" 

ओडिशा में विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उन्हीं के अंदाज में पूछा कि क्या वह खुश हैं।

दरअसल, बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक सभी चुनावी सभाओं में लोगों से पूछा करते थे कि क्या वे खुश हैं। पटनायक चुनाव सभाओं में जनता से कहते थे, "अपना माने खुसी ता, मू भी खुसी (आप सब खुश हैं? मैं भी खुश हूं)।"

पटनायक का एक वाक्य का यह बयान राज्य में चुनावी सभाओं के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था। वहीं, जैसे ही पटनायक विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सदन में आए तो राज्य सरकार के खिलाफ अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के लिये मशहूर बाहिनीपति ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या आप खुश हैं।

बाहिनीपति ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले पटनायक से पूछा, "अपाना खुसी ता...(सर, आप खुश हैं।)" पटनायक ने विधायक के सवाल का तुरंत जवाब देते हुए कहा, "मू बहुत खुसी" (मैं बहुत खुश हूं।) कांग्रेस विधायक और पटनायक के बीच इस संक्षिप्त संवाद से सदन में ठहाके लगने शुरू हो गए। बाहिनीपति ने सदन के बाहर पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से इसलिये सवाल पूछा क्योंकि मैंने उन्हें प्रफ्फुलित नहीं पाया। मेरा कोई और इरादा नहीं था।" 

टॅग्स :इंडियाबीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा