लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के पास राेजगार और महंगाई मुद्दा नहीं, शरद यादव ने कहा- केवल  370, घर वापसी, गाय, CAA, NRC, NPR है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 14:26 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि इससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक प्रकार की धार्मिक लड़ाई शुरू हो गई है, जबकि देश के सामने बेरोजगारी, आर्थिक मंदी जैसे बड़े मुद्दे हैं। यादव ने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी से वैसे ही लोगों की कमर टूट गई है, ऊपर से सीएए जैसे कानून बनाकर सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार भले ही जीडीपी के 4.5 प्रतिशत होने का दावा करे, लेकिन यह गिर कर दो पर आ गई है। किसान और युवा परेशान हैं। मुसलमानों के साथ दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और यहां तक कि सवर्ण समाज के हित सुरक्षित नहीं रहेंगे।

लोकतांत्रिक जनता दल के मार्गदर्शक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी एवं बेरोजगारी चल रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से भाजपा नीत केन्द्र सरकार केवल अनुच्छेद 370, घर वापसी, गाय, समान नागरिक संहिता एवं संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) जैसे मुद्दे ही उठा रही है।

माकपा द्वारा आयोजित सीएए विरोधी रैली में हिस्सा लेने ग्वालियर आए यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने से सरकार केवल अनुच्छेद 370, घर वापसी, गाय, समान नागरिक संहिता, सीएए जैसे मुद्दे ही उठा रही है।’’

उन्होंने कहा कि इससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक प्रकार की धार्मिक लड़ाई शुरू हो गई है, जबकि देश के सामने बेरोजगारी, आर्थिक मंदी जैसे बड़े मुद्दे हैं। यादव ने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी से वैसे ही लोगों की कमर टूट गई है, ऊपर से सीएए जैसे कानून बनाकर सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही जीडीपी के 4.5 प्रतिशत होने का दावा करे, लेकिन यह गिर कर दो पर आ गई है। किसान और युवा परेशान हैं।

देश की सभी संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। यादव ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) लागू होने से मुसलमानों के साथ दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और यहां तक कि सवर्ण समाज के हित सुरक्षित नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रकार से संविधान खतरे में है। केन्द्र सरकार का दिमाग केवल इसी में है कि सांप्रदायिक राजनीति करें, धर्मों को लड़ाओ और झूठ फैलाओ।’’ बिहार चुनाव के बारे में यादव ने कहा कि इसके लिए सभी सहयोगी दलों से बात करके रणनीति तैयार होगी।

यह पूछने पर कि बिहार चुनाव किसके नेतृत्व में होगा, तेजस्वी यादव या प्रशांत किशोर, शरद यादव ने कहा कि यह सब रणनीति की बातें हैं और सभी वरिष्ठ नेता बैठकर इन मुद्दों पर बात करेंगे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)मध्य प्रदेशसीताराम येचुरीबिहारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा