लाइव न्यूज़ :

थैंक यू मिस्टर जेटली प्रधानमंत्री मोदी का कहा समझाने के लिए: राहुल गांधी

By स्वाति सिंह | Updated: December 27, 2017 23:10 IST

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के आखिर में हैशटैग 'बीजेपी लाईज' यानी 'बीजेपी के झूठ' का इस्तेमाल भी किया है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर हंसी उड़ाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ''थैंक यू मिस्टर जेटली, देश को  यह याद दिलाने के लिए कि हमारे प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसका वह अर्थ नहीं होता, और जो अर्थ होता है, पीएम वह बात नहीं कहते।''

राहुल कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हुए इस ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के गुजरात में दिए भाषण की क्लिप भी पोस्ट की है, जिसमें प्रधानमंत्री साफ तौर पर गुजराती में कह रहे हैं, ''मणिशंकर अय्यर के घर में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर, पाकिस्तान के भूतपूर्व विदेश मंत्री, भारत के भूतपूर्व उप राष्ट्रपति और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मणिशंकर अय्यर के घर में मीटिंग हुई। भाइयो-बहनों ये एक गंभीर बात है कि पाकिस्तान एक संवेदनशील मामला है, उस समय पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ इस प्रकार की गुप्त मीटिंग का कारण क्या है। और जब गुजरात में चुनाव चल रहा हो तब इस प्रकार की गुप्त मीटिंग का कारण बताएं। दूसरी बात, पाकिस्तान के पूर्व आर्मी डायरेक्टर जनरल अरशद रफीक यह बात कहे कि गुजरात में अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए साथ देना चाहिए।''

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के आखिर में हैशटैग 'बीजेपी लाईज' यानी 'बीजेपी के झूठ' लिखा है।

 

दरअसल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देश के प्रति बचनबद्धता पर सवाल नहीं उठाए थे। जेटली के इस बयान के बाद गुजरात चुनाव के दौरान पैदा हुए इस विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सदन में जारी गतिरोध पर विराम लग गया था। जेटली के बयान के बाद, कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को अस्वीकार्य करार दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चली।

 

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीअरुण जेटलीमनमोहन सिंहहाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील