लाइव न्यूज़ :

BJP संसदीय दल की मीटिंग में राजनाथ सिंह ने कहा-" बयान के मामले में भाजपा को कांग्रेस बनने की जरूरत नहीं है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 11:49 IST

BJP संसदीय दल की बैठक में भाजपा नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं शामिल हुए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के सभी नेताओं को बयान देने को लेकर शख्त संदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा के विवादित बयान को ध्यान में रखकर ही पार्टी ने यह बैठक आयोजित की।महाराष्ट्र को लेकर अनंत हेगड़े के बयान पर पार्टी नेताओं को देना पड़ा था सफाई।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संसदीय दल की मीटिंग समाप्त हो गई है। एएनआई सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी को विपक्ष के खिलाफ आक्रामक होना होगा, लेकिन उस हद तक जाने की जरूरत नहीं जिस हद तक कांग्रेस जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अंतर वाली पार्टी है। 

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में पार्टी के सांसदों की उपस्थिति बेहद चिंताजनक स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पार्टी सांसदों को संसद में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत है। जब भी कोई बिल संसद में पेश हो रहा हो तो सभी सांसद अपनी मौजूदगी पार्लियामेंट में जरूर दर्ज कराएं। इसके अलावा राजनाथ ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री सांसदों की उपस्थिति को लेकर खुश नहीं हैं।

  

आपको बता दें कि संसदीय दल की बैठक में भाजपा नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं शामिल हुए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के सभी नेताओं को बयान देने को लेकर कड़ा संदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों संसद में जिस तरह प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया था। उसे ध्यान में रखकर ही पार्टी ने इस बैठक को आयोजित की। इस बैठक में सभी पार्टी के नेताओं को बयान देने के मामले में सतर्क रहने की नसीहत दी गई है।    

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा