लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सर गंगा राम ​अस्पताल से आज डिस्चार्ज होंगी सोनिया गांधी, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में थी भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2020 14:09 IST

सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं, जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी को अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्षा डॉक्टर अरुप कुमार बसु की देखरेख में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस का कहा था कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।अस्पताल के अधिकारियों ने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली: दिल्ली के सर गंगा राम ​अस्पताल से आज किसी समय सोनिया गांधी को डिस्चार्ज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष ने दी है। बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी 30 जुलाई को ही सर गंगा राम अस्पताल में पहुंची थी। 

बता दें कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गुरुवार शाम में भर्ती हुई हैं। तब से ही अस्पताल में उनकी नियमित जांच की जा रही है। अभी वह पूरी तरह से सही हैं। 

इससे पहले सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डी.एस. राणा ने कहा था कि गुरुवार शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में रेगुलर टेस्ट और जांच के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। यहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाता हैं।

सोनिया गांधी को अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्षा डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस का कहना है कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया की हालत स्थिर है।’’ गौरतलब है कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की थीं। इसके बाद किसी राजनीतिक बैठक में वह शामिल नहीं हुई थीं।

अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि उनकी हालत सामान्य है और उन्हें रुटीन चेकअप के लिए एडमिट किया गया था। बता दें कि आज सोनिया गांधी का हैक्टिव कार्यक्रम था। उन्होंने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की थी। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा