लाइव न्यूज़ :

माकन, अग्रवाल, लवली और चोपड़ा से मिलीं सोनिया गांधी, चाको ने कहा- 2या 3 दिनों के भीतर दिल्ली के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे

By भाषा | Updated: September 5, 2019 20:55 IST

सूत्रों के अनुसार दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली और सुभाष चोपड़ा ने सोनिया के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस बैठक के बाद एक नेता ने बताया, ‘‘सोनिया ने हमसे राय ली।

Open in App
ठळक मुद्देहमने उन्हें अपने सुझाव दिए और कहा कि वह जो भी फैसला करेंगी वो सबको स्वीकार्य होगा।दिल्ली कांग्रेस के AICC प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि दिल्ली के चार पूर्व पार्टी अध्यक्षों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी राय ली।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली और सुभाष चोपड़ा ने सोनिया के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस बैठक के बाद एक नेता ने बताया, ‘‘सोनिया ने हमसे राय ली। हमने उन्हें अपने सुझाव दिए और कहा कि वह जो भी फैसला करेंगी वो सबको स्वीकार्य होगा।’’ दिल्ली कांग्रेस के AICC प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि दिल्ली के चार पूर्व पार्टी अध्यक्षों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। उसने कहा है कि हम 2-3 दिनों के भीतर दिल्ली के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पिछले महीने निधन हो गया था जिसके बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त है। नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष का चयन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की मौजूदगी में कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेससोनिया गाँधीअजय माकनराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा