लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल को झटका, राज्यसभा में नेता पद से सुखदेव सिंह ढींढसा का इस्तीफा

By भाषा | Updated: October 19, 2019 14:26 IST

ढींढसा (82) ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंप दिया और शुक्रवार को पार्टी को भी इसकी जानकारी दे दी। हालांकि, ढींढसा ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा देने के लिए कोई कारण नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव के बारे में संसदीय कार्य मंत्री को पहले ही सूचित कर दिया था। राज्यसभा महासचिव को भी इसकी एक प्रति भेजी गई थी।

राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उच्च सदन में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है।

ढींढसा (82) ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंप दिया और शुक्रवार को पार्टी को भी इसकी जानकारी दे दी। हालांकि, ढींढसा ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा देने के लिए कोई कारण नहीं दिया।

इस बीच, शिअद ने ढींढसा के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी ने इस वर्ष जून में राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव के बारे में संसदीय कार्य मंत्री को पहले ही सूचित कर दिया था। राज्यसभा महासचिव को भी इसकी एक प्रति भेजी गई थी।

शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी ने पहले ही राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भुंदर को उच्च सदन में पार्टी का नेता और नरेश गुजराल को उप नेता चुन लिया है। पिछले साल सितंबर में, ढींढसा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के महासचिव और उसकी कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :इंडियापंजाबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा