लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की पटना रैली के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'NDA का बिहार में 40 सीटें जीतने का दावा ‘ख्याली पुलाव’ है'

By भाषा | Updated: March 4, 2019 22:39 IST

भाजपा से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेन्द्र मोदी की रविवार को पटना में हुई रैली के संबंध में कहा, ‘‘ना तो मुझे बुलाया गया और ना ही मेरी इसमें शामिल होने में कोई रुचि थी।’’ 

Open in App

भाजपा से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि बिहार में 40 सीटें जीतने का राजग नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है। 

मोदी की रविवार को पटना में हुई रैली से नदारद रहने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘ना तो मुझे बुलाया गया और ना ही मेरी इसमें शामिल होने में कोई रुचि थी।’’ 

रैली पटना के गांधी मैदान में हुई थी जो सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में पड़ता है। स्थानीय भाजपा सांसद होने के नाते उनकी गैरमौजूदगी पर लोगों की नजरें रहीं।

जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या भाजपा में उनके लिए सबकुछ समाप्त हो गया है?

जब सिन्हा से पूछा गया कि क्या भाजपा में उनके लिए सबकुछ समाप्त हो गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो समय बताएगा कि भाजपा के साथ मेरा समय समाप्त हो गया है या मेरे साथ पार्टी का समय समाप्त हो गया है।’’ 

अभिनेता-नेता सिन्हा ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें राजग द्वारा जीतने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य नेताओं के दावे को ‘ख्याली पुलाव’ करार दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए ऐसा बोला जा रहा है।

उन्होंने मुंबई से फोन पर पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘उन्हें कम से कम मेरी पटना साहिब सीट को तो अपने दावे से छोड़ देना चाहिए था।’’ 

सिन्हा ने हाल ही में अपना दावा दोहराया था कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘भले ही हालात बदल जाएं, स्थान यही रहेगा।’’

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा