लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के विशेष दर्जे की मांग को कहा 'घड़ियाली आंसू', तेजस्वी को बताया अर्जुन

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2018 19:59 IST

बिहार के लिए यह मांग जेडीयू पार्टी के साथ लोक जनशक्ति पार्टी और उनके उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा उठाई जा रही है।

Open in App

पटना, 2 जून: बीजेपी के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को बिहार को विशेष दर्जे देने की मांग को बकवास बताया है।  इसके साथ उन्होंने पार्टी के खिलाफ बोलते हुए आम चुनावों से पहले इसे महज घड़ियाली आंसू करार दिया है। शत्रुघ्न ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एनडीए के 'मित्रों' अब काम शुरू कर दो वरना 'अर्जुन' सत्ता हथियाने को तैयार है, क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। 

बता दें कि बिहार के लिए यह मांग जेडीयू पार्टी के साथ लोक जनशक्ति पार्टी और उनके उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा उठाई जा रही है । शत्रुघ्न सिन्हा ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में 'प्रदर्शन से ज्यादा प्रचार पर जोर है' जहां एनडीए करीब एक साल के लिए ही सत्ता में रहने वाली है। सिन्हा पटना साहिब सीट से सांसद हैं और वह काफी समय से बीजेपी नेतृत्व के आलोचक रहे हैं। 

उन्होंने यह टिप्पणी के बिहार मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की उस हालिया टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आयी है जिसमें कुमार ने बिहार के लिए एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग की थी और संकेत दिया था कि यह मांग 15 वें वित्त आयोग के समक्ष रखी जाएगी। उनकी मांग का उप मुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने भी समर्थन किया। पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हानितीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम