लाइव न्यूज़ :

राजस्थान राजनीतिक संकट: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिले सचिन पायलट, वसुंधरा राजे के करीबी राजेंद्र राठौड़ भी रहे मौजूद

By निखिल वर्मा | Updated: July 19, 2020 13:05 IST

राजस्थान सरकार को गिराने की कथित साजिश से जुड़े दो ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद लगे फोन टैपिंग के आरोपों के संबंध में केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है.

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट और उनके खेमे के 18 बागी विधायकों के कांग्रेस से बगावत के बाद राज्य में गहलोत सरकार के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है राजस्थान में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट से मुलाकात की है। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कांग्रेस 19 बागी विधायक भी मौजूद रहे। राठौड़ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेहद करीबी हैं। पिछले हफ्ते सचिन पायलट के बगावती तेवर के बाद कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद और उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों नोटिस भी जारी किया है।

राजस्थान ऑडियो टेप पर घमासान तेज, SIT करेगी जांच

राजस्थान में सियासी संकट के बीच लीक ऑडियो टेप पर घमासान तेज हो गया है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने ऑडियो टेप मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। ये  एसआईटी, एसओजी, एसीबी और एटीएस  को मिलाकर बनाई गई है।  इस एसआईटी टीम को लीड करेंगे सीआईडी क्राइम ब्रांच के एसपी विकास शर्मा। एसआईटी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) के एसपी स्तर के अधिकारी भी होंगे।

ऑडियो क्लिप मामला राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) के पास दर्ज है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसओजी इस मामले में संजय शर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुका है। वह पुलिस की रिमांड में हैं।

17 जुलाई से गायब हैं बागी विधायक

कांग्रेस के बागी विधायक शुक्रवार (17 जुलाई) शाम से गायब हैं। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की एक टीम शुक्रवार को बीजेपी शासित हरियाणा के मानेसर के उस रिसॉर्ट में बागी विधायकों को खोजने गई थी, जहां पर ये विधायक रह रहे थे, लेकिन वे पुलिस को नहीं मिले। तब से इनके ठिकाने का कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने  राजस्थान पुलिस टीम को कुछ घंटे बॉर्डर पर ही रोक दिया था। लेकिन जब वह अंदर गए तो वहां बागी विधायक मौजूद नहीं थे। 

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा