लाइव न्यूज़ :

'ऐसा नहीं है कि मुझे गुस्सा नहीं आया या दुखी नहीं हुआ पर...', गहलोत के लगाए आरोपों पर सचिन पायलट का जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 12, 2020 09:08 IST

कांग्रेस नेता सचिन पायलट सोमवार (10 अगस्त) को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने के बाद मंगलवार (11 अगस्त) को  लगभग एक महीने बाद जयपुर लौटे हैं। सचिन पायलट ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति जल्द ही अपना काम शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सोमवार (10 अगस्त) को पायलट की मुलाकात के बाद राजस्थान का सियासी संकट खत्म हो गया। कांग्रेस ने अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में सचिन पायलट को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट की कांग्रेस के साथ सुलह होती दिख रही है। मंगलवार (11 अगस्त) को सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने पार्टी से किसी पद की मांग नहीं की है लेकिन वह चाहते हैं कि उनके साथ आवाज उठाने वाले विधायकों के खिलाफ कोई द्वेषपूर्ण कार्रवाई नहीं हो। सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों पर भी बीते दिन जवाब दिया। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें अशोक गहलोत के आरोपों और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर उनको गुस्सा नहीं आया हो...लेकिन उनका मिशन काफी बड़ा है, इसलिए वह इन बातों पर ध्यान नहीं देते। पायलट ने कहा कि उनका किसी से व्यक्तिगत द्वेष नहीं है।

ये कहना गलत होगा कि मुझे गुस्सा नहीं आया: सचिन पायलट 

न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए सचिन पायलट ने अशोक गहलोत द्वारा निकम्मा और नकारा कहे जाने पर जवाब दिया, देखिए ये कहना गलत होगा कि मुझे ये सब सुनकर गुस्सा नहीं आया या मैं नाराज नहीं हुआ...क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। मैंने बहुत आहत और निराशा महसूस किया।  लेकिन हमारा मिशन बहुत बड़ा है। लेकिन नाम-कॉलिंग कर मैं किसी को हतोत्साह नहीं करने वाला हूं। 

सचिन पायलट (फाइल फोटो)

पायलट ने कहा, मेरे बारे में व्यक्तिगत रूप से कुछ ऐसी बातें बोली गईं, जिनको मैं उचित नहीं मानता था। जिन शब्दों का प्रयोग हुआ, जिस शब्दावली का इस्तेमाल किया गया, उसे सुनकर मुझे दुख भी हुआ, आश्चर्य भी हुआ और पीड़ा भी हुई। उन्होंने कहा कि लेकिन राजनीति में उदाहरण स्थापित करने व संवाद में शालीनता, विनम्रता बनाए रखने की सोच के चलते उन्होंने कुछ नहीं बोला।

राजस्थान की जनता के लिए मेरी प्रतिबद्धता सौ प्रतिशत: सचिन पायलट

सचिन पायलट ने कहा, हमारी निष्ठा पर जो शक करने वाले लोग हैं, उनको आज हकीकत का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान की जनता के लिए हमारी प्रतिबद्धता सौ प्रतिशत है। उन्होंने कहा, मतभेद वैचारिक हो सकता है, कार्यशैली का हो सकता है, सोच का हो सकता है लेकिन राजनीति में व्यक्तिगत द्वेष, व्यक्तिगत दुर्भावना, व्यक्तिगत टकराव.. इसकी कोई जगह नहीं होती। मेरा सब नेताओं के साथ अच्छे संबंध थे..हैं और रहेंगे।

सचिन पायलट (फाइल फोटो)

 पायलट ने कहा, प्रदेश सरकार के हित में जो बातें मैंने पहले बोली हैं, उस पर संज्ञान लिया गया और जब जब मुझे लगेगा, मैं अपनी बात रखूंगा। पायलट ने कहा, नेता हो, कार्यकर्ता हो, राजस्थान की जनता हो...हमारी जवाबदेही है और अगर कमी किसी बात की लगती है तो उसको रेखांकित करना... उसमें संशोधन करना... कहां से पार्टी के खिलाफ की बात है... कहां वो गैरकानूनी... कहां वो देशद्रोह की श्रेणी में आता है? इसलिये मेरा व्यक्तिगत कोई मुद्दा किसी से नहीं है।

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को कहा था- 'निकम्मा व नकारा'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर तीखा हमले करते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के रूप में 'निकम्मा व नकारा' बताते हुए कहा था कि जिस व्यक्ति को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में इतना मान सम्मान मिला वही पार्टी की पीठ में छुरा भोंकने को तैयार हो गया। पायलट व कांग्रेस के 18 अन्य विधायक कथित तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व से नाराज हैं।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान सरकारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा