लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन ने ली चुटकी, कहा-जब मुश्किल आती है तो नानी याद आ जाती है

By भाषा | Updated: August 12, 2018 18:06 IST

इस वर्ष के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू करने जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद गोबिंद देव जी के मंदिर में दर्शन करने गये थे।

Open in App

जयपुर, 12 अगस्त: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर जाने पर चुटकी लेते हुए कहा, 'जब मुश्किल आती है तो नानी भी याद आ जाती है।' जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, 'जब मुश्किल आती है तो नानी भी याद आती है।' 

इस वर्ष के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू करने जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद गोबिंद देव जी के मंदिर में दर्शन करने गये थे।

केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान पर्यटन मुहिम के तहत प्रचलित टेग लाइन 'जाने क्या दिख जाये' का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान सुंदर प्रदेश है और पर्यटन के नक्शे पर मशहूर है और यहां कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत है।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सत्ता में नहीं थी, तभी से प्रदेश भाजपा समर्थित रहा है। भाजपा ने 20 राज्यों में सरकारे बनाई है और प्रत्येक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम करने की शैली को देखा है और उनके नेतृत्व में आगे बढना चाहते है।

राठौड ने युवाओं के साथ अपने संसदीय क्षेत्र जयपुर ग्रामीण में हैलमेट लगाकर बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौरराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा