लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद बसपा नेता मुख्तार अंसारी को राज्य सभा चुनाव में वोट देने की मिली इजाजत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 12:36 IST

राज्य सभा की 58 सीटो के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। राज्य सभा में बहुमत से दूर बीजेपी खुद को मजबूत करना चाहेगी। वहीं

Open in App

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मुख्तार अंसारी को 23 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनाव में मतदान करने की इजाजत दे दी है। उत्तर प्रदेश के मऊ विधान सभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी फिलहाल जेल में बंद हैं। राज्य सभा की 16 राज्यों की 58 सीटें अगले महीने खाली हो रही हैं। इनमें से 10 राज्यों की 33 सीटों के राज्य सभा सांसद निर्विरोध चुन लिए गये हैं। बाकी बची छह राज्यों की 25 सीटों के लिए लिए शुक्रवार (23 मार्च) को मतदान होगा। मुख्तार अंसारी ने पिछले साल हुए विधान सभा चुनाव में यूपी की मऊ विधान सभा से पाँचवी बार चुनाव जीता। मुख्तार की छवि एक माफिया की रही है। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या समेत वो कई मामले में आरोपी बनाए जा चुके हैं। 

जिन राज्यों की सीटों के लिए राज्य सभा चुनाव होने हैं वो हैं- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना। इनके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में राज्य सभा उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गये हैं। अगले महीने उत्तर प्रदेश (10), महाराष्ट्र(6), बिहार (6), पश्चिम बंगाल (5), मध्य प्रदेश (5), गुजरात (4), कर्नाटक (4), आंध्र प्रदेश (3), राजस्थान (3), ओडिशा (3), झारखंड (2), छत्तीसगढ़ (1) और हरियाणा (1) सीटें मिलाकर कुल 58 सीटें खाली होनी हैं।

राज्य सभा में कुल 245 सीटें हैं। बहुमत के लिए 126 सदस्यों की जरूरत होती है। लोक सभा में प्रचंड बहुमत वाली बीजेपी राज्य सभा में अल्पमत में है। बीजेपी के पास अभी 58 राज्य सभा सांसद हैं। कांग्रेस के पास अभी राज्य सभा में 54 सीटें हैं। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान होगा। नतीजे उसी दिन देर शाम तक आ जाने की उम्मीद है। राज्य सभा चुनाव में राज्यों के विधायक मतदान करते हैं। 

यूपी की गोरखपुर और फूलपुर संसदीय सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद राज्य सभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। गोरखपुर सीट राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और फूलपुर सीट डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीजेपी द्वारा दोनों सीटें हार जाने से पार्टी की काफी किरकिरी हुई है। दोनों सीटों पर बीजेपी को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने चुनाव हराया। इस चुनाव में बसपा ने सपा का समर्थन किया था। मीडिया में उस समय अटकल लगाई गई कि बसपा ने दो लोक सभा सीटों पर सपा को समर्थन के बदले एक राज्य सभा सीट पर सपा के समर्थन का समझौता किया है। हालाँकि बसपा प्रमुख मायावती ने ऐसी किसी भी डील से इनकार किया था।

उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधान सभा सीटें हैं। जिनमें से 312 सीटें बीजेपी के पास हैं। बीजेपी के सहयोगी दलों अपना दल (सोनेलाल) के पास नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पास चार सीटें हैं।

टॅग्स :राज्य सभाबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए