लाइव न्यूज़ :

Bypolls Result LIVE: बीजेपी के लिए 'अशुभ' साबित हुआ बजट, मांडलगढ़ विधानसभा से कांग्रेस जीती, अजमेर-अलवर में आगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 14:33 IST

अजमेर और अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव को राजस्थान विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्या बीजेपी बचा पाएगी अपनी जमीन या कांग्रेस मारेगी बाजी?

Open in App

राजस्थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अलवर और अजमेर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए 29 जनवरी को मतदान हुआ था। इन तीन क्षेत्रों में कुल 42 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। वर्तमान में तीनों क्षेत्र बीजेपी के पास हैं। अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट और अलवर से सांसद चांद नाथ योगी के निधन के बाद यहां उपचुनाव करवाए गए थे। मांडलगढ़ के विधायक कीर्ति कुमारी का भी निधन हो गया था। ताजा अपडेट के अनुसार मांडलगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं। इसके अलावा अलवर और अजमेर लोकसभा सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।

राजस्थान उपचुनाव मतगणना LIVE:-

- राजस्थान की मंडलगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस ने 12976 वोटों से जीत ली है।

- राजस्‍थान की अजमेर लोकसभा सीट पर 45321 और अलवर लोकसभा सीट पर 72101 वोटों से कांग्रेस आगे।

- अलवर लोकसभा सीट- कांग्रेस 30,595 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए है।

- अजमेर लोकसभा सीट- कांग्रेस 7,585 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए है।

- मांडलगढ़ विधानसभा सीट- बीजेपी 3,072 सीट के साथ बढ़त बनाए हुए।

- मांडलगढ़ विधानसभा सीट के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। बीजेपी 699 वोटों के साथ आगे चल रही है।

- अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी 9,225 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

- राजस्थान की दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। अजमेर के मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा बलों का पहरा है।

- राजस्थान की तीनों सीटों के लिए वोटों की गिनती मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 9 बजे से शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे।

Recap: अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी के जवंसत सिंह यादव और कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव के बीच मुकाबला है। अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रधु शर्मा और बीजेपी के राम स्वरूप लाम्बा के बीच कड़ा मुकाबला है। मांडलगढ़ में बीजेपी के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड मैदान में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है?

टॅग्स :राजस्थान उपचुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो