लाइव न्यूज़ :

BJP नेता पूनिया ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा- पलटने में माहिर हैं राजस्थान के CM, अब इस्तीफा क्यों नहीं देते?

By भाषा | Updated: August 7, 2020 05:52 IST

सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर को देखते हुए सचिन पायलट को कांग्रेस ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से जुलाई 2020 में हटा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- कांग्रेस पार्टी टूट रही है और मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बयान जारी कर हमारी पार्टी की फिक्र कर रहे हैं।सतीश पूनिया का आरोप- विधायकों को पुलिस के कड़े पहरे में होटल के बाड़े में रखा जा रहा है। 

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ‘यू-टर्न’ सरकार है और अपनी बात से ‘पलटने’ में माहिर हैं। सचिन पायलट खेमे के विधायकों पर लगाई गई धारा 124 ए (राजद्रोह) को सरकार द्वारा वापस लेने का जिक्र करते हुए पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि 124ए गलत हुई तो इस्तीफा दे दूंगा, अब इस्तीफा क्यों नहीं देते?

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान तलवार और बात के धनी लोगों की धरती कही जाती है, अपनी बात से पलट कर मुख्यमंत्री कितने दिन सरकार चलायेंगे।’’

पूनिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी टूट रही है और मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बयान जारी कर हमारी पार्टी की फिक्र कर रहे हैं, वे अपने घर को बचायें हमारी चिंता करना छोड़े, हमारे यहाँ सब कुछ बढ़िया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसलमेर के होटल के अंदर बाड़े में जो विधायक रह रहे हैं वे मुख्यमंत्री की नजर में संदिग्ध है, जिन पर मुख्यमंत्री को विश्वास नहीं है। इसलिए विधायकों को पुलिस के कड़े पहरे में होटल के बाड़े में रखा जा रहा है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान सरकारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा