लाइव न्यूज़ :

Maharashtra news: महाराष्ट्र विधानसभा में राज ठाकरे के एक विधायक, शैडो कैबिनेट बनाई, पुत्र को बनाया ‘पर्यटन’ और ‘कानून’ मंत्री

By भाषा | Updated: March 9, 2020 20:41 IST

राज्य सरकार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कानून मंत्रालय का काम भी देख रहे हैं वहीं उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर्यटन मंत्री हैं। राज ठाकरे ने यहां पार्टी के 14वें स्थापना दिवस समारोह में अमित के नाम की घोषणा शैडो पर्यटन मंत्री और कानून मंत्री के तौर पर की। राज ठाकरे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच राजनीतिक बैर पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्दे2006 को अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाने के बाद से दोनों के मतभेद जगजाहिर हैं। राज ठाकरे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच राजनीतिक बैर पुराना है।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सोमवार को राज्य में ‘शैडो कैबिनेट’ बनाने की घोषणा की जिसमें ‘पर्यटन मंत्रालय’ और ‘कानून मंत्रालय’ मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित को दिया गया।

राज्य सरकार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कानून मंत्रालय का काम भी देख रहे हैं वहीं उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर्यटन मंत्री हैं। राज ठाकरे ने यहां पार्टी के 14वें स्थापना दिवस समारोह में अमित के नाम की घोषणा शैडो पर्यटन मंत्री और कानून मंत्री के तौर पर की। राज ठाकरे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच राजनीतिक बैर पुराना है।

दोनों चचेरे भाई पहले शिवसेना में साथ थे लेकिन राज ठाकरे के नौ मार्च, 2006 को अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाने के बाद से दोनों के मतभेद जगजाहिर हैं। शैडो कैबिनेट की अवधारणा ब्रिटिश संसदीय राजनीति से आई है जिसमें विपक्ष का नेता कुछ वरिष्ठ नेताओं की टीम तैयार करता है जो सरकार के मंत्रिमंडल का स्वरूप प्रदर्शित करते हैं।

शैडो कैबिनेट के प्रत्येक सदस्य को एक विशेष क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए कहा जाता है। वे कैबिनेट में अपने समकक्षों के सामने सवाल खड़े करते हैं और उन्हें चुनौती देते हैं। इस तरीके से आधिकारिक विपक्ष खुद को आने वाली सरकार के विकल्प के तौर पर पेश करता है।  9 मार्च 2006 को राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाम से अलग पार्टी बना ली थी।

ब्रिटिश परंपरा है शैडो कैबिनेट

शैडो कैबिनेट ब्रिटेन की संसदीय परंपरा की देन है। इसके तहत विपक्ष का नेता अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनते हैं और उन्हें एक मंत्रालय का प्रभार देते हैं। शैडो कैबिनेट का पदभार संभालने वाला मंत्री अपने विभाग के मुद्दों और नीतियों पर सत्ताधारी दल को घेरता है और उनसे सवाल पूछता है। इसके अलावा शैडो कैबिनेट के मंत्री गवर्नेंस के वैकल्पिक नीतियां भी बनाते हैं।

टॅग्स :मुंबईराज ठाकरेउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतIndiGo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रहे विमान को मुंबई किया गया डायवर्ट, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद एक्शन

भारतसिंधुदुर्ग स्थानीय निकाय चुनावः संदेश पारकर के लिए प्रचार क्यों कर रहे हैं?, भाजपा नेता नितेश राणे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरते हुए पूछे सवाल?

कारोबारLPG Prices December 1: राहत की खबर, रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना और चेन्नई में घटे दाम, चेक करें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा