लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान, गुमला के पोलिंग बूथ पर फायरिंग में एक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 13:26 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवर दास ने मीडिया से कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर काम किये हैं जिसका परिणाम चुनावों के परिणाम में प्रतिबिंबित होगा।दास ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस तथा झारखंड नामधारी तमाम पार्टियों ने राज्य की जनता का सिर्फ दोहन किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया।

खबरों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक पोलिंग बूथ पर गोलीबारी में एक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। 

यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उनका मुख्य मुकाबला उनके कैबिनेट साथी रहे सरयू राय से है जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इसके लिए दोषी मानते हुए उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये। इस सीट पर तीसरे प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के गौरव वल्लभ हैं लेकिन मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री और सरयू राय में ही होता प्रतीत हो रहा है।

रघुवर दास ने मीडिया से कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर काम किये हैं जिसका परिणाम चुनावों के परिणाम में प्रतिबिंबित होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल परगना में भी लोग उनकी सरकार के काम से इतना खुश हैं कि संथाल में भी झामुमो और कांग्रेस का इस बार खाता खुलना मुश्किल है।

दास ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस तथा झारखंड नामधारी तमाम पार्टियों ने राज्य की जनता का सिर्फ दोहन किया है और उनकी भलाई के लिए कोई काम नहीं किया जिसके चलते जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

टॅग्स :रघुवर दासझारखंडगुमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप