लाइव न्यूज़ :

कोरोना के नाम पर पीएम मोदी ने देश पर किया हमला, राहुल ने कहा-तोड़ दी आर्थिक रीढ़

By शीलेष शर्मा | Updated: September 9, 2020 15:18 IST

रोज़ कमाने खाने वाले एक ही रात में सड़कों पर आ गए। उद्योग धंधे चौपट हो गए, मोदी ने झूठ बोला कि कोरोना की लड़ाई 21 दिन की है, लेकिन उनके यह 21 दिन असंघटित क्षेत्र पर न केवल भारी पड़े बल्कि उसने उसकी रीढ़ ही तोड़ दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीधा आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना के नाम पर जो फैसले लिए वह असंघटित क्षेत्र पर उनका तीसरा हमला था। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक लॉकडाउन की घोषणा इसका जीता जागता उदाहरण है।छोटे और मझोले उद्योगों की कहने के बावजूद न तो मदद की गयी और ना ही उनकी मदद के लिए कोई योजना लायी गयी।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना के नाम पर जो फैसले लिए वह असंघटित क्षेत्र पर उनका तीसरा हमला था। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक लॉकडाउन की घोषणा इसका जीता जागता उदाहरण है।

रोज़ कमाने खाने वाले एक ही रात में सड़कों पर आ गए। उद्योग धंधे चौपट हो गए, मोदी ने झूठ बोला कि कोरोना की लड़ाई 21 दिन की है, लेकिन उनके यह 21 दिन असंघटित क्षेत्र पर न केवल भारी पड़े बल्कि उसने उसकी रीढ़ ही तोड़ दी।

21 दिन कब के पूरे  हो गए लेकिन कोरोना का कहर आज भी जारी है। कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री को समझाती रही कि वह लोगों को सीधे पैसा दे कर उनकी मदद करें, उनके बैंक अकाउंट में पैसा भेजें लेकिन मोदी अपनी हट के कारण इन सुझावों की अनदेखी करते रहे। 

छोटे और मझोले उद्योगों की कहने के बावजूद न तो मदद की गयी और ना ही उनकी मदद के लिए कोई योजना लायी गयी। इसके पलट चुनिंदा 15 अमीर लोगों के टैक्स माफ़ कर दिए। देश की आर्थिक रीढ़ पूरी तरह टूट चुकी है, युवा बेरोज़गार है, क्योंकि सरकार ने ऐसे हालात पैदा किये जिसने रोज़गार को छीन  लिया। यह सीधा सीधा उन युवाओं के भविष्य पर हमला था। राहुल ने लोगों का आवाहन किया कि वे इस हमले के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करें और उठ खड़े हों।  

उन्होंने दावा किया , ‘प्रधानमंत्री जी ने कहा 21 दिन की लड़ाई होगी। असंगठित क्षेत्र के रीढ़ की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई।’ उनके मुताबिक, जब लॉकडाउन के खुलने का समय आया, तो कांग्रेस पार्टी ने एक बार नहीं अनेक बार सरकार से कहा कि गरीबों की मदद करनी ही पड़ेगी, ‘ न्याय’ योजना जैसी एक योजना लागू करनी पड़ेगी, बैंक खातों में सीधा पैसा डालना पड़ेगा। लेकिन सरकार ने यह नहीं किया।

राहुल ने दावा किया कि लॉकडाउन कोरोना पर आक्रमण नहीं था, बल्कि यह हिंदुस्तान के गरीबों, युवाओं के भविष्य, मजदूर किसान और छोटे व्यापारियों तथा असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था। उन्होंने कहा , ‘‘हमें इस बात को समझना होगा और इस आक्रमण के खिलाफ हम सबको खड़ा होना होगा।’’ 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा