लाइव न्यूज़ :

वित्तमंत्री की शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंसः अलका लांबा ने लोगों से कहा- अपने बैंक खातों को देख लेना, सामानों की रेट लिस्ट भी चेक कर लेना

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 13, 2020 14:11 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज चार बजे प्रेस को संबोधित करेंगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते दिन 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करते हुए कहा था कि इसका ब्योरा अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेस कर आर्थिक पैकेज का ब्योरा देंगी।कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।  

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक संकट गहराया हुआ है। इस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म-निर्भर बनाने में मदद के लिए कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया, जिसके बाद आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेस कर आर्थिक पैकेज का ब्योरा देंगी। इसको लेकर कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।  

अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा, 'शाम 4 बजे से पहले अपने बैंक खातों को देख लीजिएगा, खरीदारी के सामानों की रेट लिस्ट भी चेक कर लीजिएगा, पेट्रोल-डीजल-LPG के दाम भी चेक कर लीजिए, नौकरी है तो सैलरी चेक कर लीजिएगा, टैक्स देते हों तो देखिएगा की यह 20 लाख करोड़ का पैकेज गरीब, मजदूर, किसान की जिन्दगियों में कैसा बदलाव लाया?'  दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज चार बजे प्रेस को संबोधित करेंगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते दिन 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करते हुए कहा था कि इसका ब्योरा अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने भारत को आत्मनिर्भर बनने और दुनिया में आगे बढ़ने अवसर उपलब्ध कराया है। 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जाएगा पर यह पहले के तीन चरणों से काफी अलग होगा। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने जा रहा है। तीसरे चरण में भी कारोबारी गतिविधियों के मामले में कई तरह की रियायतें दी गई। लॉकडाउन के चौथे चरण के बारे में जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी। 

प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को अपने संबोधन में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। उन्होंने 24 मार्च को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया था। 

टॅग्स :अलका लांबाकांग्रेसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा