लाइव न्यूज़ :

अब देश को नए सरकार और नए प्रधानमंत्री की जरूरत है- अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: July 19, 2018 18:45 IST

साल 2019 में अगले आम चुनाव के बाद वह किसे देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, राहुल गांधी को या खुद को ,यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश चाहता है कि नई सरकार बने और देश को नया पीएम मिले और आप देखेगें कि चुनाव के बाद देश में नया पीएम बनेगा।’’

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि देश की जनता नई सरकार और नया प्रधानमंत्री चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अगले आम चुनाव के बाद गठबंधन दलों द्वारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर स्पष्ट उत्तर देने से बचते हुए अखिलेश ने यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2019 में अगले आम चुनाव के बाद वह किसे देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, राहुल गांधी को या खुद को ,यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश चाहता है कि नई सरकार बने और देश को नया पीएम मिले और आप देखेगें कि चुनाव के बाद देश में नया पीएम बनेगा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि जिसे प्रधानमंत्री बनना है, वह यूपी से आ जाये।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार स्थानों में हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दो स्थानों पर सपा और बसपा को अपना समर्थन दिया था। आगामी लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच तालमेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में भी आपको जल्द ही पता लग जायेगा।

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘ हम भी गठबंधन के पक्ष में है। भाजपा ने केन्द्र में 47 दलों के साथ गठबंधन बनाया हुआ है।’’ उत्तर प्रदेश में गत विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे जबकि भाजपा लोगों को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करती रही।’’ सपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया उनके बसपा प्रमुख मायावती से अच्छे संबंध है और उनकी पार्टी :सपा: उन सभी शक्तियों के साथ है जिनकी लड़ाई सामाजिक न्याय के लिये है और जो सामाजिक एकता की हिमायती हैं।

तीन तलाक के संबंध में विधेयक सदन में लंबित होने के सवाल के उत्तर को टालते हुए उन्होंने कहा,‘‘ विधेयक जब चर्चा के लिये आयेगा तो आपको हमारी पार्टी के रूख के बारे में पता चल जायेगा।’’ केन्द्र सरकार की गंगा सफाई योजना के बारे में अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि गंगा मां ने बुलाया है, लेकिन, ‘‘जो लोग गंगा को धोखा दे सकते हैं। वह आम जनता को क्या बख्शेगें।’’

उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘गंगा की सहायक नदियों की सफाई किये बिना गंगा की सफाई संभव नहीं है।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में स्वयं सपा सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, प्रधानमंत्री उन्ही योजनाओं का पुन: शिलान्यास कर रहे हैं जिनका सपा सरकार पहले ही शिलान्यास कर चुकी है। उन्होंने कहा कि रिण माफी के मामले में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के किसानों से धोखा किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीराहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा