लाइव न्यूज़ :

MP News: कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से की मांग, प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये

By भाषा | Updated: March 9, 2020 18:00 IST

2018 में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के कारण इन तीन सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस कब्जा कर सकती है, जबकि एक भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है। वहीं, तीसरी सीट के लिए कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही जोर आजमाएंगे और इसके लिए उन्हें बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायकों के वोटों की जरूरत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ रविवार रात भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए और मध्यप्रदेश के हालिया राजनीति घटनाक्रम और राज्यसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं और इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च है।

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के विभिन्न गुटों में चल रही अंदरूनी लड़ाई एवं कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार को कथित रूप से भाजपा द्वारा अस्थिर करने के आरोपों के बीच प्रदेश के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाये। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं और इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च है। प्रभात झा एवं सत्यनारायण जटिया (दोनों भाजपा) और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। इसी कारण इन सीटों पर चुनाव की जरुरत आन पड़ी है।

2018 में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के कारण इन तीन सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस कब्जा कर सकती है, जबकि एक भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है। वहीं, तीसरी सीट के लिए कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही जोर आजमाएंगे और इसके लिए उन्हें बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायकों के वोटों की जरूरत होगी। कमलनाथ रविवार रात भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए और मध्यप्रदेश के हालिया राजनीति घटनाक्रम और राज्यसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद कमलनाथ ने दिल्ली में कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक चली सोनिया और कमलनाथ की मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के संदर्भ में मुख्य रूप से चर्चा हुई। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर नामांकन भरना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यसभा के लिए हमने प्रियंका गांधी को न्योता भेजा है। उनके आते ही सभी मसले हल हो जाएंगे।’’

वर्मा के अलावा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने भी प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा से मैदान में उतारे जाने की मांग की है। पिछले महीने भी मध्यप्रदेश के दो मंत्रभ् पी सी शर्मा एवं जयवर्द्धन सिंह भी प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारने की मांग पार्टी आलाकमान से कर चुके हैं। मालूम हो कि मंगलवार को मध्यप्रदेश के 10 विधायक गायब हो गये थे, जिनमें दो बसपा, एक सपा, एक निर्दलीय एवं बाकी कांग्रेस के विधायक थे।

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता इन विधायकों को हरियाणा के एक होटल में ले गये हैं और कमलनाथ की सरकार को गिराने के लिए उन्हें करोड़ों रूपये का आफर दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि 26 मार्च को मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह कांग्रेस के विभिन्न गुटों के बीच चल रही अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है। इसके बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस इन 10 विधायकों में से आठ विधायकों को वापस लाने में अब तक सफल हो चुकी है।

हालांकि, गायब हुए 10 विधायकों में से अब केवल कांग्रेस के दो विधायक हरदीप सिंह डंग एवं रघुराज कंसाना ही बचे हैं, जो अब तक गायब हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है। राज्य विधानसभा के विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान कर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुनते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

क्रिकेटVIDEO: रोहित-यशस्वी की विस्फोटक पारी, अफ्रीकी गेंदबाजों पर बरसी चौकों-छक्कों की बारिश

कारोबार6 दिसंबर से लागू, कर्ज सस्ता, कार और घर खरीदेने वाले को राहत, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा