लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से तनातनी के बीच गिरिराज सिंह ने की बाल ठाकरे की एक खास तस्वीर ट्वीट, कहा- 'आज शिवसैनिक कराह रहे होंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2019 11:17 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजें 24 अक्टूबर को आए थे लेकिन इसके 18 दिनों बाद भी राज्य में सरकार नहीं बनी है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के एनडीए से अलग होने के बाद गिरिराज सिंह ने किया ट्वीटबाल ठाकरे सहित अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर गिरिराज ने की ट्वीट

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने बाल ठाकरे की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट कर शिवसेना के मौजूदा राजनीतिक कदमों पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'बाला साहेब के वर्षों की तपस्या ने सनातनियो को महाराष्ट्र में एक उम्मीद और पहचान दिया...आज हिंदुत्व विरोधियों के साथ जाता देख बाला साहेब और शिवसैनिक कराह रहे होंगे। इतिहास गवाही देगा की कैसे बालासाहेब ने सबको एक किया और कुछ ने सबको बिखेर दिया।'

इस ट्वीट के साथ गिरिराज ने जो तस्वीर साझा की है उसमें बाल ठाकरे, मनोहर जोशी सहित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी नजर आ रहे हैं।

गिरिराज का यह ट्वीट महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ जारी गतिरोध के बीच आया है। महाराष्ट्र  में शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिवसेना 50-50 का फॉर्मूला चाहती थी मतलब 2.5 साल शिवसेना का सीएम और 2.5 का सीएम, हालांकि बीजेपी इस पर तैयार नहीं थी। आखिरकार बीजपी और शिवसेना का गठबंधव टूट गया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजें 24 अक्टूबर को आए थे लेकिन इसके 18 दिनों बाद भी राज्य में सरकार नहीं बनी है। इसी बीच अंदाजा लगाया जा रहा है अब महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार बना सकती हैं। बहुमत नहीं होने के कारण बीजेपी राज्यपाल से कर चुकी है कि वह सरकार नहीं बना सकती।

सके बाद राज्यपाल ने शिवसेना को न्योता दिया था। हालांकि, सोमवार को समयसीमा खत्म होने तक शिवसेना की ओर से दावा पेश नहीं किये जाने के बाद अब राज्यपाल ने एनसीपी से सरकार बनाने के बारे में पूछा है। शिवसेना दरअसल, सरकार बनाने को लेकर पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए और तीन दिन की मांग कर रही थी लेकिन राज्यपाल ने इसे ठुकरा दिया। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहमहाराष्ट्रबाल ठाकरेशिव सेनाअटल बिहारी वाजपेयीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा