लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाए निर्णय लेने में अक्षमता के आरोप, कहा- उद्धव ठाकरे अभी नए हैं और निर्णय लेने में डर रहे

By सुमित राय | Updated: May 21, 2020 18:12 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की मौजूदा सरकार पर कोविड-19 से निपटने के लिए निर्णय लेने में अक्षमता का आरोप लगाया है।

Open in App

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पर कोविड-19 से निपटने के लिए निर्णय लेने में अक्षमता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अभी नए हैं और निर्णय लेने से डर रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "कोविड-19 से निपटने के लिए निर्णय लेने में अक्षमता महाराष्ट्र सरकार की सबसे बड़ी समस्या है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी नए हैं और निर्णय लेने से डर रहे हैं। वह बहुत हद तक नौकरशाही पर निर्भर हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई के सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए बिस्तर नहीं हैं, जबकि निजी अस्पतालों के आधे आईसीयू खाली पड़े हैं। महाराष्ट्र के पास चीन से जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने का अच्छा मौका है, लेकिन इसके लिए राज्य सरकार को सक्रियता दिखानी होगी।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 39297 लोग

बता दें कि देशभर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 39297 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1390 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक 10318 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में 1 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अब तक देशभर में 112359 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3435 लोगों की मौत हो चकी है। हालांकि देशभर में 45300 लोग ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में कोरोना वायरस के अभी 63624 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण