लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने 143 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, एक भी कार के मालिक नहीं हैं, बेटों के बारे में दी ये जानकारी

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:13 IST

उद्धव ठाकरे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने अपने दोनों को बेटों को उनपर निर्भर नहीं बताया है। सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी के पास 65.09 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

मुंबई: पहली बार चुनाव लड़ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषित किया है कि उनके और उनके परिवार के पास 143.26 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। हालांकि वह किसी कार के मालिक नहीं हैं। ठाकरे पर कर्ज समेत 15.50 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं। भारत निर्वाचन आयोग को सोमवार को दिए चुनाव हलफनामे में ठाकरे ने अपनी संपत्ति और आय के स्रोतों के बारे में बताया है।

हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी रश्मि की आमदनी विभिन्न कारोबारों से होती है। वह शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' की संपादक भी हैं। ठाकरे ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है। उनके खिलाफ पुलिस में 23 शिकायतें दर्ज हैं जिनमें से 14 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में 'मानहानिकारक' सामग्री या कार्टून से संबंधित हैं। उन्होंने अपने दोनों को बेटों को उनपर निर्भर नहीं बताया है।

लिहाजा हलफनामे में उनकी संपत्ति और देनदारियों का जिक्र नहीं है। उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री हैं और पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा संभालते हैं। हलफनामे के मुताबिक, उद्घव ठाकरे के पास 76.59 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें से 52.44 करोड़ रुपये की अचल और 24.14 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

उनकी पत्नी के पास 65.09 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें से 28.92 करोड़ रुपये की अचल और 36.16 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इससे पहले दिन में ठाकरे और सत्तारूढ़ गठबंधन के चार अन्य उम्मीदवारों ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दायर किया। मुख्यमंत्री फिलहाल न विधानसभा के और न विधान परिषद के सदस्य हैं।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा