लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सावरकर पर गरमाएगा विधानमंडल का शीत सत्र, उद्धव ठाकरे ने कहा- CAB सावरकर के विचारों से मेल नहीं खाता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 16, 2019 08:19 IST

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को स्पष्ट किया कि शीत सत्र केवल छह दिनों का होगा. ठाकरे ने कहा कि सत्र भले ही छह दिनों का हो, सरकार का कार्यकाल पूरे पांच वर्षों का है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र आज से, हंगामेदार रहने के आसारवीर सावरकर, किसानों की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर पक्ष-विपक्ष के बीच हो सकता है हंगामाफड़नवीस ने सावरकर पर शिवसेना के रुख को देखते हुए आरोप लगाया कि वह सत्ता के लिए लाचार हो गई

पक्ष-विपक्ष के तेवरों को देखकर स्पष्ट संकेत मिले हैं कि वीर सावरकर, किसानों की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर लगी रोक को लेकर सोमवार से आरंभ हो रहा महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र हंगामेदार होगा. सत्र की पूर्वसंध्या पर वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की गूंज होती रही. नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने वीर सावरकर पर शिवसेना के रुख को देखते हुए आरोप लगाया कि वह सत्ता के लिए लाचार हो गई. 

दूसरी ओर मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सावरकर के विचारों पर नहीं चल रही. नागरिकता संशोधन बिल भी सावरकर के विचारों से मेल नहीं खाता. सावरकर को भारत रत्न देने की प्रदेश भाजपा की मांग का जिक्र करते हुए सवाल किया कि केंद्र उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दे रही.

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर के खिलाफ की गई टिप्पणी को मुद्दा बना कर विधानमंडल के भीतर और बाहर शिवसेना को अड़चन में डालने की रणनीति अख्तियार की है. फड़नवीस ने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए लाचार हुई शिवसेना स्वतंत्रता संगाम्र सेनानी सावरकर के सम्मान के लिए सौदेबाजी पर उतारू हो गई है. 

सत्तापक्ष की ओर से मोर्चा संभालते हुए उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए सावरकर की अखंड भारत की सोच का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से अपेक्षा थी कि वे इस दिशा में काम करेंगे. उन्हें पड़ोसी देशों को अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण करने के लिए बाध्य करना चाहिए था. लेकिन वह पीड़ित अल्पसंख्यकों को देश में बुला रही है.

बिल पर पूर्वोत्तर में फैले तनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा भाजपा देश में हंगामा खड़ा कर नागरिकों को चिंता में डालने की नीति पर काम कर रही है. ठाकरे ने कहा कि देश में असुरक्षा का माहौल खड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सावरकर के सम्मान में जितनी पुरजोर आवाज शिवसेना ने उठाई है उतनी भाजपा ने कभी नहीं उठाई. 

विपक्ष के मुद्दे -

ठाकरे सरकार 'स्थगिती' सरकार है, जो विकास कार्यों को रोक रही है. सरकार में शामिल दलों के द्वंद की वजह से पर्याप्त मंत्री भी नियुक्त नहीं हो सके हैं. किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का कार्यक्रम घोषित करने की पहल आरंभ हो. अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार एवं बागानों को 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दें.  

सरकार के दावे 

कोई विकास नहीं रोका. केवल जहां शिकायतें हैं वहां जांच हो रही है. सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी. जनता की अपेक्षाएं पूरी होंगी. किसानों को चिंतामुक्त करने की पहल. कर्जमुक्ति पर जल्द होगा फैसला. विपक्ष के प्रति नहीं, जनता के प्रति है जवाबदेही. 

विधानसभा का सत्र केवल छह दिनों का 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं मंत्री जयंत पाटिल ने रविवार को स्पष्ट किया कि शीत सत्र केवल छह दिनों का होगा. ठाकरे ने कहा कि सत्र भले ही छह दिनों का हो, सरकार का कार्यकाल पूरे पांच वर्षों का है. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद की शक्ति से सरकार सभी अपेक्षाएं पूरी करेगी. 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेविनायक दामोदर सावरकरदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा