लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: SC/ST कानून के विरोध पर बोले CM शिवराज, नहीं होगा कानून का दुरुपयोग

By भाषा | Updated: September 20, 2018 20:41 IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उनके (चौहान के) खिलाफ व्यापमं मामले में अदालत में मुकदमा दायर करने के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस कुंठा में ऐसा कर रही है। जबकि इस मामले की लोकायुक्त और सीबीआई जांच हो चुकी है। उच्च न्यायालय से फैसला आ चुका है।’’ 

Open in App

बालाघाट, 20 सितंबर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के संबंध में निर्देश जारी करेगी ताकि इस कानून का प्रदेश में दुरूपयोग न हो।

माना जा रहा है कि एससी/एसटी कानून का विरोध कर रही सवर्ण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को शांत करने के मकसद से चौहान ने यह ऐलान किया है।

समूच प्रदेश में एससी/एसटी कानून के विरोध में हो रहे व्यापक प्रदर्शनों पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘एससी/एसटी कानून का मध्यप्रदेश में दुरूपयोग नहीं होने दिया जायेगा’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘(इस कानून के तहत की गई शिकायत संबंधी) मामले में पूरी जांच के बाद ही मामला कायम किया जायेगा। बिना जांच की गिरफ्तारी नहीं होगी।’’

चौहान ने बताया, ‘‘इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही निर्देश जारी किया जायेगा।’’ 

इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर वह अपनी जनआशीर्वाद रथयात्रा पर आज बालाघाट पहुंचे थे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उनके (चौहान के) खिलाफ व्यापमं मामले में अदालत में मुकदमा दायर करने के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस कुंठा में ऐसा कर रही है। जबकि इस मामले की लोकायुक्त और सीबीआई जांच हो चुकी है। उच्च न्यायालय से फैसला आ चुका है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘किन्तु कांग्रेस में जगह नहीं मिलने और अखबार में बने रहने के कारण वह (दिग्विजय) ऐसा कर रहे हैं।’’

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप