लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण में 401 करोड़पति उम्मीदवार, कांग्रेस के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी सबसे अमीर प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2019 21:01 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। पहले चरण में बीजेपी के नितिन गडकरी, वीके सिंह और महेश शर्मा के साथ ही एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) कीबीजेपी की राज्यलक्ष्मी शाह पर 135 करोड़ कर्ज सबसे ज्यादा देनदारी मलूक नागर 249 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के साथ यूपी में पहले चरण के चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पाँच बजे समाप्त हो गया। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को सुबह सात बजे शुरू होगा। पहले चरण में देश की कुल 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन सभी 91 सीटों में तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट काफी चर्चा में है।

वजह है यहां के सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी के बीच मुकाबला।चेवेल्ला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी की कुल संपत्ति 895 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, उन्हीं के खिलाफ उतरे नल्ला प्रेम कुमार (प्रेम जनता दल) की संपत्ति केवल 500 रुपये है। यह रिपोर्ट इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की है।

एडीआर ने पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 1279 में से 1266 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है। इनमें से 225 राष्ट्रीय पार्टियों से, 124 राज्य स्तरीय दलों से, 364 गैर मान्यता प्राप्त दलों और 553 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स में से 401 (32 प्रतिशत) करोड़पति हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 6.63 करोड़ रुपये है।

पहले नंबर पर कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी

चेवेल्ला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी की चल संपत्ति 856 करोड़ और अचल संपत्ति 38 करोड़ से ज्यादा है। उनकी कुल संपत्ति 895 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट प्रसाद वीरा पोतलुरी (विजयवाड़ा) 347 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं, इसी पार्टी के के रघुराम कृष्ण राजू 325 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सबसे गरीब कैंडिडेट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ओडिशा की कोरापुट सीट से सीपीआई (एमएल) रेड स्टार के उम्मीदवार राजेंद्र केंद्रुका हैं, जिनकी चल संपत्ति सिर्फ 565 रुपये है। अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास कुछ नहीं है। 

पहले चरण में 177 उम्मीदवार की संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा...

एडीआर की ओर से उम्मीदवारों के हलफनामे के विश्लेषण में पता चला है कि पहले चरण में 5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 177, 2 करोड़ से 5 करोड़ की संपत्ति वाले 99 और 50 लाख से 2 करोड़ की संपत्ति वाले 254 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के 83 में से 69 (83 प्रतिशत), बीजेपी के 83 में से 65 (78 प्रतिशत), बीएसपी के 32 में से 15 (47 प्रतिशत), टीडीपी के 25 (100 प्रतिशत), वाईएसआर कांग्रेस के 25 में से 22 (88 प्रतिशत) और टीआरएस के 17 (100 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 6.63 करोड़ रुपये है। बीजेपी की राज्यलक्ष्मी शाह पर 135 करोड़ कर्ज सबसे ज्यादा देनदारी वाले उम्मीदवार हैं। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि मलूक नागर 249 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के साथ यूपी में पहले चरण के चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार भी हैं। पहले चरण का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 213 (17 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 146 (12 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर आपराधिक केस चल रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआंध्रप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"