लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्नाव रेप पर चुप्पी तोड़ने के लिए शुक्रिया पीएम मोदी, लेकिन बेटियों को इंसाफ कब मिलेगा: राहुल गांधी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 14, 2018 03:43 IST

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप:पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा,रेप की घटनाओं से हम सभी शर्मिंदा है। दोषी कोई भी हो सजा जरूर मिलेगी। बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा।' 

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: उन्नाव गैंगरेप और जम्मू-कश्मीर के कठुआ गैंगरेप के बाद पूरे देश में उबाल है। प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इन मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए जल्द ही इंसाफ का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा आश्वासन तो दे दिया लेकिन इंसाफ कब मिलेगा?

राहुल गांधी ने शुक्रवार रात 10 बजकर 46 मिनट पर ट्वीट कर कहा, 

प्रिय प्रधानमंत्री जी, आपकी लंबी चुप्पी तोड़ने के लिए धन्यवादआपने कहा ''हमारी बेटियों को न्याय मिलेगा'' भारत जानना चाहता है कि कब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित करते हुए देश को संबोधित किया था। जहां उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों से जो देश में चल रहा है वह सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। रेप की घटनाओं से हम सभी शर्मिंदा है। दोषी कोई भी हो सजा जरूर मिलेगी।' पीएम मोदी ने देश की बेटियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बेटियों को न्याय जरूर मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: 15 घंटों की पूछताछ के बाद आरोपी BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को CBI ने किया गिरफ्तार

पीएम मोदी ने कहा,  'देश के किसी भी राज्य में होने वाली ऐसी घटनाएं हमारी संवेदनशीलता पर आघात करती है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को बेटियों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं अपराधी कोई भी दोषी कोई भी हो उसे सजा मिलेगी जरूर मिलेगी और देश की बेटियों को न्याज जरूर मिलेगा।'

यह भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप: आरोपियों के समर्थन में रैली निकालने वाले दो बीजेपी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा 

बता दें कि गुरुवार रात 12 बजे कांग्रेस पार्टी ने भी कैंडल मार्च निकाला था। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समते सारे बड़े नेता मौजूद थे। वहीं, शुक्रावार रात उन्नाव गैंगरेप और जम्मू-कश्मीर के कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले के विरोध में दिल्ली के सभी जिलों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च को रात दस बजे निकाला गया। जिसमें भारी संख्याओं में महिलाओं ने भी जमकर हिस्सा लिया।

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा