लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मेहुल चोकसी के वकील को टिकट देने के लिए बीजेपी ने किया कांग्रेस पर प्रहार

By भाषा | Updated: April 17, 2018 22:24 IST

बीजेपी नेता ने दावा किया कि चंद्रमौली उस समय चोकसी के वकील थे जब उन्होंने राज्य सरकार और नगर के व्यवसायी एस वी हरीप्रसाद के खिलाफ 2016 में कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। राज्य सरकार और हरीप्रसाद ने चोकसी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

Open in App

बेंगलुरू, 17 अप्रैल: पंजाब नेशनल बैंक के धोखाधड़ी मामले के आरोपी और हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के वकील को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट देने पर बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस पर प्रहार किया और आरोप लगाया कि दागी व्यवसायी को राहुल गांधी का 'संरक्षण' हासिल है। बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल राव ने आरोप लगाए , 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एच एस चंद्रमौली को कांग्रेस ने मादिकेरी सीट से टिकट दिया है क्योंकि उन्होंने चोकसी का प्रतिनिधित्व किया।'

मादिकेरी से कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश कलप्पा भी पार्टी से टिकट के आकांक्षी थे लेकिन वकील चंद्रमौली को टिकट दिए जाने पर कलप्पा ने ट्विटर पर लिखा , 'मैंने कभी मेहुल चोकसी का प्रतिनिधित्व नहीं किया है और न ही मुझे पार्टी ने टिकट दिया ।' इसके बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आई। 

दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में राव ने आरोप लगाए , 'चोकसी को राहुल गांधी का संरक्षण और समर्थन प्राप्त है।'कांग्रेस अध्यक्ष चोकसी से संबंधों के आरोप को पहले नकारते रहे हैं। राव ने कहा, 'वाड्रा और विजय माल्या के बाद चोकसी कांग्रेस का तीसरा दामाद है।' 

बीजेपी नेता ने दावा किया कि चंद्रमौली उस समय चोकसी के वकील थे जब उन्होंने राज्य सरकार और नगर के व्यवसायी एस वी हरीप्रसाद के खिलाफ 2016 में कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। राज्य सरकार और हरीप्रसाद ने चोकसी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)मेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील