लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस ने मेहुल चोकसी के वकील चंद्रमौली का टिकट काटा, फाइनल लिस्ट की जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 09:08 IST

पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की जिसमें छह सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बादामी से टिकट दिया गया है।

Open in App

बेंगलुरू, 22 अप्रैल: कांग्रेस ने रविवार को पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील एचएस चंद्रमौली का टिकट काट दिया है। चंद्रमौली कर्नाटक के मदिकेरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए थे। पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की जिसमें छह सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बादामी से टिकट दिया गया है। इस तरह से वह अब दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

कांग्रेस ने मौजूदा  विधायक एन ए हारिस को भी टिकट दिया है जो अपने बेटे की वजह से विवाद में रहे थे। उनके बेटे मोहम्मद नालापद ने एक रेस्तरां में कथित तौर पर मारपीट की थी और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। बागलकोट जिले के बादामी विधानसभा क्षेत्र से सिद्धरमैया को टिकट दिए जाने के साथ ही उनके दो सीटों से लड़ने को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गईं। वह पहले ही चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

उत्तरी कनार्टक के कई नेता सिद्धरमैया को राज्य के इस हिस्से की किसी सीट से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे। बादामी से पहले डॉक्टर देवराज पाटिल को टिकट दिया गया था। पार्टी राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों की सूची जारी थी। दूसरी सूची में बादामी , जगलूर , टिपटूर , मल्लेश्वरम , पद्मनाभ नगर और मदिकेरी सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं।

पार्टी ने मदिकेरी सीट से चंद्रमौली का टिकट काटकर केपी चंद्रकला को उम्मीदवार बनाया गया है। चंद्रमौली की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस ने किट्टूर से डॉक्टर बी ईनामदार , बादामी से सिद्धरमैया , नागथन ( सु ) विठल डी काटकधोंड , सिंडगी से मल्लना निगन्ना सली , रायचूर से सैयद यासीन , जगलूर ( सु ) से एच पी राजेश , टिपटूर से के . सदाक्षरी , मल्लेश्वरम से केंगल श्रीपद रेणु , शांति नगर से एन ए हारिस , पद्मनाभ नगर से एम श्रीनिवास और मदिकेरी से के पी चंद्रकला को उम्मीदवार बनाया है। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेससिध्दारामैयहमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील