बोले कमलनाथ, किसान BJP के भ्रम में ना आएं, उनका काम ही है झूठ फैलाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 21, 2018 05:34 PM2018-11-21T17:34:24+5:302018-11-21T17:34:24+5:30

कांग्रेस अपने वचन पत्र के प्रति कटिबद्ध है और इसे हर हालत में पूरा करेगी, लेकिन जो भाजपा अपनी 15 वर्ष की सरकार में भी किसानो का कर्ज़ माफी का वादा कर मुकर गयी। जिसने आज तक किसानों का एक रुपया का कर्ज़ भी माफ नहीं किया।

kamal nath attacks on bjp over farmer loan waiver | बोले कमलनाथ, किसान BJP के भ्रम में ना आएं, उनका काम ही है झूठ फैलाना

बोले कमलनाथ, किसान BJP के भ्रम में ना आएं, उनका काम ही है झूठ फैलाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा व उसके नेतागण कांग्रेस के किसानो के कर्जमाफी के वचन पर जानबूझकर झूठ परोसकर निरंतर भ्रम फैला रहे है। नाथ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर के पीपलिया मंडी में 6 जून 2018 को कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के अंदर किसानो के कर्ज़ माफी की घोषणा की थी। जिसे बाद में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में भी प्रमुखता से शामिल किया है। 

कांग्रेस अपने वचन पत्र के प्रति कटिबद्ध है और इसे हर हालत में पूरा करेगी, लेकिन जो भाजपा अपनी 15 वर्ष की सरकार में भी किसानो का कर्ज़ माफी का वादा कर मुकर गयी। जिसने आज तक किसानों का एक रुपया का कर्ज़ भी माफ नहीं किया। जिसके राज में किसान सबसे ज्यादा दुखी है। सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहे हैं। जिसकी केंद्र सरकार ने भी कर्ज के बोझ तले दबे किसानो के आंसू नहीं पोंछे। वो आज कांग्रेस के कर्ज़माफी के वचन पर झूठ व भ्रम परोस रहे हैं। वो कर्नाटक, पंजाब और केंद्र की यूपीए सरकार के कर्ज़ माफी के झूठे आंकड़े परोस भ्रम फैला रहे हैं।

नाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में झूठ परोस रहे है। वही शिवराज सिंह भी निरंतर इस मुद्दे पर अपनी सभाओं में झूठ परोस रहे है। जबकि वास्तविक सच्चाई यह है कि कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार ने अपने घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक 5 जुलाई 2018 को अपने पहले बजट भाषण में किसानो के 2 लाख तक के कर्जमाफी की घोषणा कर इसके लिए 34000 करोड़ का बजट में प्रावधान उसी दिन किया।

वहीं केंद्र की यूपीए सरकार ने अपने वादे के मुताबिक फरवरी 2008 में करीब 70000 करोड़ की ऐतिहासिक कर्जमाफी किसानों की की थी। जो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं की। यह सच्चाई है। 

वहीं, पंजाब की अमरिंदर सरकार ने 19 जून 2017 को अपने घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक 5 एकड़ तक भूमि वाले किसानो के 2 लाख तक के कर्जमाफी की घोषणा विधानसभा में कर अपने वादे को पूरा किया। चूंकि भाजपा मध्यप्रदेश में किसानों की कर्ज़ माफी से बचना चाह रही है। कर्जमाफी की पूर्व में भी घोषणा कर प्रदेश भाजपा सरकार मुकर चुकी है। 

कांग्रेस कर्जमाफी की घोषणा कर चुकी है। इसीलिए भाजपा जानबूझकर कर्नाटक, पंजाब की कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी पर झूठ परोस कर किसानो को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। 

नाथ ने प्रदेश के किसान भाइयों से भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे इस भ्रम व झूठ से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हर हालत में किसानो के कर्जमाफी के अपने इस वचन को पूरा करेगी। सिर्फ़ यही नहीं हमारे वचन पत्र में शामिल हर बिंदु को हम पूरा करेंगे।

Web Title: kamal nath attacks on bjp over farmer loan waiver

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे