लाइव न्यूज़ :

जज लोया केस: राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी वाले जानते हैं अमित शाह की सच्चाई

By स्वाति सिंह | Updated: April 20, 2018 09:40 IST

जज बीएच लोया की मौत की जाँच कराने की माँग से जुड़ी जनहित याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी माँगने की माँग की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जज बीएच लोया की मौत मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग वाली याचिका को खारिज किया है, इसके बाद से पक्ष-विपक्ष दोनों की ही जमकर प्रतिक्रिया आरही है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट किया ' भारतीय बहुत गहरे बुद्धिमान हैं। अधिकांश भारतीय, जो बीजेपी में हैं। अच्छे से अमित शाह की सच्चाई को समझते हैं। सच्चाई के पास ऐसे लोगों को पकड़ने का अपना तरीका होता है'। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जज बीएच लोया की मौत मामले की एसआईटी से जाँच कराने से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर दीं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जज लोया के साथ मौजूद जजों के बयान पर संदेह नहीं किया जा सकता। यह फैसला चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने दिया। याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक और कारोबारी वजहों से पीआईएल का इस्तेमाल गलत है। 

सीबीआई की विशेष अदालत के जज बीएच लोया की एक दिसंबर 2014 को मौत हुई थी। मृत्यु के समय वो सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ केस की सुनवाई कर रहे थे। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी नेता अमित शाह भी अभियुक्त थे जिन्हें बाद में आरोप मुक्त कर दिया गया। नवंबर 2017 में 'कारवां' नाम की पत्रिका ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसके बाद से लगातार बीएच लोया की मौत पर सवाल उठ रहे थे। उसके बाद कारवाँ एवं अन्य मीडिया संस्थानों में जज लोया से जुड़ी कई खबरें आईं जिनमें अलग-अलग सवाल उठाए गये।

 

टॅग्स :राहुल गाँधीबीएच लोयाअमित शाहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर