लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, मंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव

By निखिल वर्मा | Updated: July 8, 2020 14:32 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना पॉजिटिव मंत्री और विधायक के संपर्क में आने के बाद खुद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर और जेएमएम विधायक मथुरा महतो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जल्द कोरोना वायरस टेस्ट होगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक मंत्री के संक्रमित पाए जाने के बाद रांची स्थित अपने आवास में खुद को पृथक किया। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें मंगलवार देर रात यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया। रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर मंगलवार शाम संक्रमित पाये गये जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। मंत्री के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। राज्य में मंत्रिपरिषद में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधायक श्री मथुरा महतो कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। दोनों अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनों के लिए मैं भी सेल्फ आइसोलेशन में रहूंगा। इस क्रम में हर जरूरी कार्यों का निष्पादन करूंगा। राज्यवासियों से पुनः आग्रह है, जितना हो सके भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अगर मास्क ना हो तो कोई कपड़े से अपने चेहरे को अच्छे से ढंके। आपस में दूरी रखें, पर दिलों को जोड़े रखें। 

झारखंड में संक्रमितों की संख्या 3 हजार पार

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी और संक्रमण के 164 नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,018 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में दो लोगों की धनबाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 22 हो गयी है। 

इनके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 164 नये मामले दर्ज किये गये, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,018 हो गयी है। अब तक राज्य में 3,018 संक्रमितों में से 2,142 प्रवासी मजदूर हैं, जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में अपने घरों को लौटे हैं। राज्य के 2,104 लोगों अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 892 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 22 अन्य की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनकोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा