लाइव न्यूज़ :

बसपा सुप्रीमो मायावती ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- एक फैशन शो की तरह थी इन्वेस्टर्स समिट

By IANS | Updated: February 23, 2018 17:00 IST

मायावती ने कहा, 'महाराष्ट्र, गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इन्वेस्टर्स समिट का बुखार सरकार पर चढ़ गया है।'

Open in App

लखनऊ, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में संपन्न हुई इनवेस्टर्स समिट को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह सरकार के लिए एक फैशन शो की तरह थी। लखनऊ में शुक्रवार को एक बयान जारी कर मायावती ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जनता का ध्यान सरकार की विफलताओं से हटाने के लिए किए जा रहे हैं। यह भाजपा की सरकारों के लिए एक फैशन शो की तरह हो गया है।

मायावती ने कहा कि प्रदेश में निवेशक तभी आएंगे जब यहां अपराध पर नियंत्रण होगा और फिलहाल कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है, इसीलिए निजी निवेशक यहां आने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र, गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इन्वेस्टर्स समिट का बुखार सरकार पर चढ़ गया है।' बसपा सुप्रीमो ने सरकार को ऐसे आयोजनों के बजाए किसानों व बेरोजगारों के हित में जनता की कमाई लगाने की नसीहत भी दी।

यूपी सरकार की ओर से प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए 21 और 22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

राजनीति अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप