लाइव न्यूज़ :

2023 में अजेय राजस्थान बनाएंगे, अजेय भाजपा बनाएंगे, कांग्रेस को भगाएंगे, कार्यकर्ताओं का सिर झुकने नहीं दूंगाः सतीश पूनियां

By भाषा | Updated: October 8, 2019 15:59 IST

Open in App
ठळक मुद्दे 2023 के बाद राजस्थान कांग्रेस मुक्त होगा और भाजपा का अभेद्य किला कोई बनेगा तो राजस्थान बनेगा। सरकार ने अपने दस माह के कार्यकाल में किसानों और युवाओं के साथ-साथ आम जनता के साथ छलावा किया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान 2023 में कांग्रेस मुक्त होगा और भाजपा का अभेद किला बनेगा।

भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूनियां ने संकल्प लेते हुए कहा कि 2023 के बाद राजस्थानकांग्रेस मुक्त होगा और भाजपा का अभेद्य किला कोई बनेगा तो राजस्थान बनेगा।

'अजेय राजस्थान' बनाएंगे..'अजेय भाजपा' बनाएंगे। पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने अपने दस माह के कार्यकाल में किसानों और युवाओं के साथ-साथ आम जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर सत्ता विरोधी लहर तीन-चार साल के बाद विकसित होती है, लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार के दस महीने के कार्यकाल में ही यह लहर दिखाई दे रही है।

पूनिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और वह हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा, “इस राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनायेंगे...यह काम पहले भी हो सकता है...। कैसे हो सकता है, दो उपचुनाव हैं मंडावा और खींवसर का और राजस्थान की जनता के साथ जो अन्याय हुआ है, जो झूठ बोला गया उस झूठ का प्रतीकार करने का पहला कोई अवसर है तो यह दोनों उपचुनाव है।”

पूनियां ने कहा, “छह बसपा विधायकों से कांग्रेस मजबूत नहीं कमजोर हो गई है। ऐसी कमजोर सरकार को उपचुनाव और निकाय चुनाव में धक्का दे दोगे तो आपका काम हो जायेगा.. जो आप चाहते हो।” उल्लेखनीय है कि राज्य में 21 अक्टूबर को नागौर के खींवसर और झुंझुनूं के मंडावा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव और नवम्बर माह में प्रदेशभर में निकाय चुनाव होना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि इस राजस्थान की धरती पर जिस प्रकार की अराजक सरकार आयी है.. पिछले 10 माह में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। विकास के काम ठप्प हैं और केन्द्र की योजनाओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में राजस्थान सरकार इसलिये रोड़ा अटकाती है कि कहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को श्रेय न मिल जाये।

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 37 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मैं इस पद पर पहुंचा हूं और यह पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। पूनियां ने कहा, “मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं का सिर झुकने नहीं दूंगा।” इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड सहित प्रदेशभर से आये हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 

टॅग्स :इंडियाराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाहअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा