लाइव न्यूज़ :

गुजरात निकाय उपचुनाव रिजल्ट 2018: बीजेपी ने मारी बाजी, पर कांग्रेस ने दी कांटे की टक्कर

By भाषा | Updated: October 10, 2018 09:48 IST

Gujarat by-election Results Updates 2018 (गुजरात निकाय उपचुनाव रिजल्ट): गुजरात स्थानीय उपचुनाव: बीजेपी  ने 33 तुलाका पंचायत सीटों में से 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत का परचम लहराया।

Open in App

गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी ने विभिन्न नगरपालिकाओं और पंचायतों की 46 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 24 सीटें जीतीं हैं जबकि कांग्रेस ने 19 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। इन चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

विभिन्न नगरपालिकाओं और जिला तथा तालुका पंचायत की सीटों के लिए उपचुनाव सात अक्टूबर को हुए थे। मौजूदा प्रतिनिधियों के निधन या इस्तीफा के कारण ये सीटें खाली हो गई थीं।

ये उपचुनाव आठ नगरपालिकाओं की 11 सीटों, मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दो सीटों और 33 तालुका पंचायतओं की 33 सीटों के लिए हुए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नगरपालिकाओं की 11 में से पांच सीटें बीजेपी ने और तीन सीटों कांग्रेस ने जीतीं जबकि अन्य तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की फतह हुई।

मेहसाणा और खेड़ा जिला पंचायत की दोनों सीटें कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी झोली में डालीं।

बीजेपी  ने 33 तुलाका पंचायत सीटों में से 19 सीटें जीतीं तो कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत का परचम लहराया।

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह