लाइव न्यूज़ :

आजसू में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालमुचू, जेल में बंद बंधु तिर्की को 16 नवंबर को करेंगे नामांकन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 17:34 IST

कांग्रेस में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज बालमुचू बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान आजसू में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने बालमुचू का स्वागत किया और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से आजसू और मजबूत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबालमुचू घाटशिला से तीन बार विधायक रहे और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।बालमुचू ने कहा कि कांग्रेस में उनकी कोई जरूरत नहीं रह गई थी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू) में शामिल हो गये।

कांग्रेस में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज बालमुचू बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान आजसू में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने बालमुचू का स्वागत किया और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से आजसू और मजबूत होगी।

बालमुचू घाटशिला से तीन बार विधायक रहे और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। बालमुचू ने कहा कि कांग्रेस में उनकी कोई जरूरत नहीं रह गई थी और पिछले दो वर्षों से जो लोग पार्टी चला रहे हैं, उन्हें जमीनी हकीकत से कोई मतलब नहीं। 

झाविमो के जेल में बंद बंधु तिर्की को 16 नवंबर को नामांकन की अनुमति मिली

बहुचर्चित 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं झारखंड विकास मोर्चा के नेता बंधु तिर्की को भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की विशेष अदालत ने विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की आज अनुमति दे दी। अदालत के आदेश पर बंधु तिर्की 16 नवंबर को मांडर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

बंधू झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। इससे पूर्व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की विशेष अदालत में उनके अधिवक्ता ने नामांकन के लिए अनुमति याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने पर्चा दाखिल करने की अनुमति बंधु तिर्की को प्रदान की।

बंधु तिर्की वर्तमान में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने, पत्थलगड़ी के एक मामले में एवं राष्ट्रीय खेल घोटाले में आरोपित हैं और न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :इंडियाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुदेश महतोसोनिया गाँधीरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा