लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मरांडी ने साधा सोरेन सरकार पर निशाना, कहा- एक साल में 1500 महिलाओं के साथ दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2020 20:28 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री पर रेप के आरोप पर राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है, मीडिया में इस तरह की ख़बरों को चलाये जाने पर लोगों को डराया जा रहा है. आखिर आप किस सच्चाई को छुपा रहे हैं, मुख्यमंत्री जी?

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया.लोगो को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं, सिर्फ अपने विकास में मस्त रहते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब झारखंड राज्य बनाने की पहल की गई.

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था बद से बदतर है.

दिन प्रतिदिन अपराधिक रिकार्ड बन रहे हैं. महागठबंधन सरकार बने हुए एक साल हो गए. इन एक साल में तकरीबन पंद्रह सौ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया.

उनका कहना था कि इन लोगो को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं, सिर्फ अपने विकास में मस्त रहते हैं. बाबूलाल मरांडी ने झारखंड से बालू की तस्करी कर बिहार, यूपी आदि राज्यों में अवैध तरीके से बेचने का भी आरोप लगाया. साथ ही कहा शिबू सोरेन अपने आप को झारखंड राज्य बनाने वाले कहते हैं, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब झारखंड राज्य बनाने की पहल की गई.

वर्ष 15 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य की पहचान दिलाई. उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक भी आदिवासी नेता को आगे बढ़ने नहीं दिया सिर्फ आदिवासी का साथ छल किया है. हेमंत सोरेन अपने को आदिवासी का हितैषी कहते हैं, जबकि उनके ही कार्यकाल में सबसे अधिक आदिवासी ही शोषित हो रहे हैं.

वहीं बाबूलाल मरांडी के साथ रहे पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा स्वास्थ झारखंड चाहिए तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में एक नई सरकार बननी चाहिए.

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बाबूलाल मरांडीहेमंत सोरेनशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा