लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू यादव दोषी, 3 जनवरी को सजा का ऐलान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 23, 2017 16:33 IST

लालू यादव समेत 15 लोगों को चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी करार दिया गया है। जबकि सात लोगों को बरी कर दिया गया।

Open in App

चारा घोटाले के एक और मामले में लालू यादव दोषी करार दिए गए हैं। तीन जनवरी को सजा सुनाए जाने तक वह हिरासत में रखे जाएंगे। इसके अलावा  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, सरस्वती चन्द्र, विद्यासागर, ध्रुव भगत, साधना समेत सात लोगों को बरी कर दिया गया है। फैसले के बाद आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके पीछे पूरी तरह से बीजेपी की साजिश बताया। उनके मुताबिक इस देश को केवल दो लोग चला रहे हैं।

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव समेत 22 आरोपियों पर सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाया है। देवघर कोषागार से पशु आहार के लिए 89.27 लाख की अवैध निकासी का मामला दर्ज होने से शुरू हुई जांच 900 करोड़ से ज्यादा घोटाले तक पहुंच गई थी। 

अवैध निकासी व घपलेबाजी के इस मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज शिवपाल सिंह ने फैसला सुनाया।

चारा घोटाले में 27 अक्टूबर 1997 को 38 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 20 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। मामले में पहले ही 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो आरोपियों ने पहले ही आरोप मान लिए थे। बाकी तीन सीबीआई गवाह बन गए थे।

सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक पहले जिन दो आरोपियों ने आरोप कबूल किए थे उन्हें 13 दिसंबर 2006 को आईपीसी सेक्शन 120 बी, 40 9, 418, 420, 467, 468, 471, 477 (ए), 201 और 511 के तहत और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 13 (1) डी के तहत 13 (2) दोषी ठहराया था।

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवबिहारसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए