लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने लालू यादव की पार्टी के खिलाफ किया नोटिस जारी, रद्द हो सकती है सदस्यता

By स्वाति सिंह | Updated: April 16, 2018 22:19 IST

सुप्रीम कोर्ट के नियमों की मानें तो हर राजनैतिक दल को वित्तीय वर्ष के अगले साल 31 अक्टूबर तक पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट जमा कराना अनिवार्य होता है।  लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने नियमों की अवहेलना कर साल 2014-15 की अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कराई है।

Open in App

पटना, 16 अप्रैल: चुनाव आयोग ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को साल 2014-15 का हिसाब-किताब न देने को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन्हें इसका जवाब 20 दिनों के अंदर देने को कहा है।  इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर उन्हें इसका जवाब नहीं मिला तो पार्टी का चुनाव चिन्ह रद्द किया जा सकता है।  

सुप्रीम कोर्ट के नियमों की मानें तो हर राजनैतिक दल को वित्तीय वर्ष के अगले साल 31 अक्टूबर तक पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट जमा कराना अनिवार्य होता है।  लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने नियमों की अवहेलना कर साल 2014-15 की अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कराई है। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2015 थी।  

ये भी पढ़ें:कर्नाटक चुनाव 2018: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पढ़ें कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव?  

आयोग ने बताया है कि राष्ट्रीय जनता दल को 10 नवम्बर 2015, 20 जनवरी 2016, 26 फरवरी 2016, 25 मई 2016, पांच अक्टूबर 2016, दो जून  2017, 12 जनवरी 2018 और 13 मार्च 2018 को  स्मरणपत्र जारी करके हिसाब-किताब देना है।  लेकिन इन सभी मामलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।  इसके बाद ही चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ जारी किया है।  नोटिस के मुताबिक चुनाव चिह्न (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश 1968 के परा 16 ए के तहत क्यों न कार्रवाई की जाए। 

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आईआरसीटीसी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव व अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया है। गौरतलब है कि यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों का प्रबंधन ठेका एक निजी कंपनियों को देने में कथित भ्रष्टाचार का है। ब्यूरो ( सीबीआई ) द्वारा यहां की एक अदालत में दाखिल इस आरोप पत्र में नामित 14 लोगों में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी , उनके बेटे तेजस्वी का भी नाम है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया