कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 6, 2019 07:23 PM2019-09-06T19:23:43+5:302019-09-06T19:23:43+5:30

कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था।

Eknath Gaikwad appointed as Acting President of Mumbai Regional Congress Committee (MRCC). | कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया

पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Highlightsमाना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी। 

Web Title: Eknath Gaikwad appointed as Acting President of Mumbai Regional Congress Committee (MRCC).

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे