लाइव न्यूज़ :

DMK कार्यकर्ताओं को सलाह, स्टालिन के पैर मत छुओ, माला पहनाने से बचो

By भाषा | Updated: September 1, 2018 17:54 IST

स्टालिन के पैर छूने का विरोध करते हुए पार्टी ने कहा, ‘‘अब हमें ध्यान आकर्षित करने के लिए पैर छूने की दासत्व भावना को त्यागना चाहिए और एक अच्छी राजनीतिक संस्कृति की मजबूती के लिए सहयोग करना चाहिए।’’

Open in App

चेन्नई, 1 सितंबर:डीएमके ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे एम के स्टालिन के पैर न छुएं क्योंकि यह आत्सम्मान के सिद्धान्त के खिलाफ है। पार्टी ने कहा कि पैर छूने की जगह प्यार से 'वणक्कम' कहकर पार्टी प्रमुख का अभिवादन किया जाना चाहिए।

स्टालिन के पैर छूने का विरोध करते हुए पार्टी ने कहा, ‘‘अब हमें ध्यान आकर्षित करने के लिए पैर छूने की दासत्व भावना को त्यागना चाहिए और एक अच्छी राजनीतिक संस्कृति की मजबूती के लिए सहयोग करना चाहिए।’’

पार्टी मुख्यालय ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, 'हम कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे पैर छूकर पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन के लिए असहज स्थिति उत्पन्न न करें...हमें दायित्व, गरिमा और अनुशासन के सिद्धांत की रक्षा करनी चाहिए।'

इसमें कहा गया कि प्यार के साथ केवल ‘वणक्कम’ कहकर स्टालिन का अभिवादन किया जा सकता है।

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि स्टालिन और अन्य नेताओं को माला पहनाने या शाल ओढ़ाने की जगह किताबें भेंट की जा सकती हैं जो छात्रों और जनता के उपयोग के लिए पुस्तकालयों को दी जा सकती हैं।

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील