लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: पूर्व आप विधायक नितिन त्यागी से लगभग 3 घंटे तक पूछताछ

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2018 23:20 IST

अंशु प्रकाश मारपीट मामले में नितिन त्यागी लगभग तीन बजे सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने नितिन से कई सवाल पूछे। पूछताछ के बाद नितिन 6 बजे पुलिस स्टेशन से बाहर निकले।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में सोमवार को पुलिस ने पूर्व विधायक नितिन त्यागी से करीब पौने तीन घंटे तक पूछताछ की। सोमवार शाम नितिन त्यागी लगभग तीन बजे सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने नितिन से कई सवाल पूछे। पूछताछ के बाद नितिन 6 बजे पुलिस स्टेशन से बाहर निकले। इस बात की जानाकरी इलाके के एडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक से पूछताछ की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई है।   

नितिन त्यागी घटना वाले दिन आखिरी बार चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश के साथ थे। डीसीपी ने यह भी बताया कि मामले की जांच के लिए आगे भी पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस उनके जवाबों से अभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ नितिन त्यागी जब पुलिस स्टेशन से बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बताया कि उनसे सिर्फ मामूली से कुछ सवाल हुए हैं।   

क्या है पूरा मामला? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने हाथापाई की थी।  एएनआई के मुताबिक अंशु प्रकाश ने बताया था 'सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी।

इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी।इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।  

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए