लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: आप विधायक प्रवीण कुमार से लगभग 5 घंटे तक पूछताछ

By स्वाति सिंह | Updated: March 9, 2018 03:57 IST

पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी की रात सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई मीटिंग में प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मार्च: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी मामले में पुलिस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार से पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 5 घंटे तक चली। पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी की रात सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई मीटिंग में प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस द्वारा पूछे सभी सवालों के जवाब दिए हैं। फिर उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ हमारी सरकार के खिलाफ साजिश है। अंशु प्रकाश से कोई मारपीट नहीं हुई है। 

इससे पहले पुलिस ने पूर्व विधायक नितिन त्यागी से करीब पौने तीन घंटे तक पूछताछ की। इस बात की जानाकरी इलाके के एडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया था कि विधायक से पूछताछ की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई है।  

वहीं, बुधवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पहली बार इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने ट्वीट किया ''केजरीवाल जिद्दी हो सकता है, हिंसक नहीं।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी लगाई हैं जिसमे कहा 'हमलोग हिंसा कभी नहीं करेंगे। मारपीट कायर लोग करते हैं और केजरीवाल कायर नहीं है। हम कभी मारपीट नहीं करेंगे। …और अपने लोगों से क्‍यों करेंगे? आपस में लड़ लेंगे, झगड़ लेंगे। हम मारपीट क्‍यों करेंगे?'

दरअसल दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके समक्ष दो विधायकों द्वारा उनके साथ कथित मारपीट की शिकायत की थी,  जिसके बाद दो विधायक को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों में प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने जारवाल को 20 फरवरी और अमानतुल्ला को 21 फरवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।हालांकि आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करती रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि अंशु प्रकाश और दिल्ली के कुछ और नौकरशाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।वहीं, पुलिस द्वारा कराई गई अंशु प्रकाश के मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें चोट लगने की पुष्टि हुई थी। पुलिस इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ कर सकती है।

 

 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअंशु प्रकाशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए