लाइव न्यूज़ :

CJI के खिलाफ महाभियोग का नोटिस कांग्रेस की गलती: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: April 25, 2018 04:54 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए दिए गए नोटिस का समर्थन नहीं किया था। 

Open in App

कोलकाता, 25 अप्रैल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए दिए गए नोटिस का समर्थन नहीं किया था। 

मुख्यमंत्री ने 'न्यूज 18 बांग्ला' चैनल से कहा, 'कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। कांग्रेस हमारा समर्थन चाहती थी। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।' उन्होंने कहा, 'मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी से महाभियोग नोटिस ना देने को कहा था।'

ममता ने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका में हस्तक्षेप करना नहीं चाहती। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों ने 'कदाचार' के आरोपों को लेकर प्रधान न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के लिए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के पास नोटिस भेजा था जिसे उन्होंने सोमवार को पर्याप्त आधार ना होने की बात कहकर नामंजूर कर दिया। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकांग्रेसदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप