लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: संकट प्रबंधन के लिए सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 11, 2020 06:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर घिरे संकट के बादलों के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से स्थिति संभालने के लिए कहा है। मंगलवार को वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को जोर का झटका लगा और सरकार संकट में घिर गई।

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर घिरे संकट के बादलों के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से स्थिति संभालने के लिए कहा है। मंगलवार को वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को जोर का झटका लगा और सरकार संकट में घिर गई। 

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता हरीश रावत और मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रभारी दीपक बाबरिया को पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कि स्थिति की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं को असंतुष्टों और पार्टी के बीच मध्यस्थता करने और उनकी शिकायतों को हल करने का काम सौंपा गया है। इससे पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता हरीश रावत समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक की। 

वहीं, आज सुबह कांग्रेस विधायक भोपाल से जयपुर ले जाए जा सकते हैं। इसके अलावा बेंगलुरु में ठहरे कुछ असंतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि बीजेपी राज्य में कमलनाथ सरकार गिराने के लिए साजिश रच रही है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है, उनकी पार्टी बहुमत साबित कर लेगी और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें छह मंत्री भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशसोनिया गाँधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाहरीश रावतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा