लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- आंबेडकर की विरासत को बर्बाद कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: April 14, 2018 20:16 IST

कांग्रेसी नेता सैलजा ने प्रधानमंत्री मोदी पर दलित नेता की विरासत को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। 

Open in App

नई दिल्ली , 14 अप्रैल। कांग्रेस ने आज भाजपा पर बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत का ‘ क्षरण ’ करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे केवल दिखावटी प्रेम दिखाते हैं जबकि उनकी पार्टी और आरएसएस की ‘‘ दलित विरोधी मानसिकता ’’ है। कांग्रेसी नेता सैलजा ने प्रधानमंत्री मोदी पर दलित नेता की विरासत को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। 

सैलजा ने आंबेडकर जयंती पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा , ‘‘ भाजपा और आरएसएस की ‘‘ दलित विरोधी मानसिकता है क्योंकि उनकी सरकारों ने अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति के लिए उपयोजना को समाप्त कर दिया ।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आंबेडकर को उनकी अध्यक्षता में संविधान का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी। 

उन्होंने कहा , ‘‘ हमें बाबा साहेब आंबेडकर के बारे में आरएसएस के विचार नहीं भूलने चाहिए। वह प्रख्यात विद्वान , एक अनुभवी व्यक्ति थे जिनकी विशेषज्ञता को सभी द्वारा स्वीकार किया गया था। ’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा आंबेडकर द्वारा तैयार संविधान में संशोधन का प्रयास कर रही है और आरक्षण पर ‘‘ एक प्रश्नचिह्न ’’ खड़ा कर रही है। 

टॅग्स :डॉ भीम राव अंबेडकर जयंतीबी आर अंबेडकरनरेंद्र मोदीमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा