लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सियासी संकट के बीच जयपुर भेजे गए ये 2 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पार्टी विधायकों के साथ करेंगे चर्चा

By भाषा | Updated: July 12, 2020 21:57 IST

पार्टी के अंदर ही बगावत का सामना कर रही कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है।दोनों नेता पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ जयपुर पहुंचेंगे और पार्टी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली।राजस्थान में गुटबाजी के संकट को टालने के लिये कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है। सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ जयपुर पहुंचेंगे और पार्टी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों ने कहा कि करीब 19 कांग्रेसी विधायक उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। पार्टी के अंदर ही बगावत का सामना कर रही कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश की जांच कर रही राज्य पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने से पायलट नाराज बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया लेकिन भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।

सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10:30 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री रविवार रात को पार्टी के विधायकों और पार्टी को समर्थन दे रही अन्य पार्टियों के विधायकों के साथ राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे के बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।

सोनिया गांधी को घटनाक्रम से कराया गया अवगत

कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस के सभी विधायक मेरे संपर्क में हैं, सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। सचिन पायलट के बारे में पूछे जाने पर अविनाश पाण्डेय ने बताया कि मेरी सचिन पायलट से पिछले दो दिनों से बात नहीं हुई है और उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने उनके लिए संदेश छोड़ दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान के घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। विधायकों के खरीद-फरोख्त पर अविनाश पाण्डेय ने कहा कि सभी को राजस्थान एसओजी के साथ सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होने में कोई नुकसान नहीं है। इसके साथ ही अविनाश पाण्डेय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :राजस्थान सरकाररणदीप सुरजेवालाअजय माकनकांग्रेसराजस्थानसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील