लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर हमला बोला- इस तरह की राजनीति हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 14:16 IST

दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए जहां मेलानिया ट्रम्प का दौरा करने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के अधीन आने वाले स्कूल में दोनों ही नेताओं का शामिल होने का कार्यक्रम था।बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अमेरिकी प्रथम महिला को स्कूल दिखाएंगे।

दिल्ली के स्कूल में मिलेनिया ट्रंप के कार्यक्रम से केजरीवाल और सिसोदिया का नाम हटाए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस तरह की राजनीति हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के 25 फरवरी को दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा करने और छात्रों से संवाद करने वाली है। इस बीच संभावना जताई जा रही थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल रहेंगे, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका नाम हटा दिया है।

समाचार एजेंसी एएनाई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए जहां मेलानिया ट्रम्प का दौरा करने वाली हैं। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले स्कूल में दोनों ही नेताओं का शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन नाम हटाया गया है।

पहले बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अमेरिकी प्रथम महिला को स्कूल दिखाएंगे और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरु खुशहाली पाठ्यक्रम के बारे में उन्हें अवगत कराएंगे। दिल्ली सरकार ने जुलाई 2018 में खुशहाली पाठ्यक्रम की शुरुआत की थी। 

पाठ्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाले छात्रों को हर दिर 45 मिनट खुशहाली कक्षा में गुजारना होता है। यहां पर वे कथा-कहानी, ध्यान और सवाल-जवाब सत्र में हिस्सा लेते हैं। इसी तरह, नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं के लिए हफ्ते में दो बार कक्षाएं होती हैं। 

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे जहां वे ताजमहल में लगभग एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद ट्रंप दिल्ली रवाना होंगे। 

इसके अगले दिन 25 फरवरी की सुबह ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा। वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। 

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा